महाराजगंज पुलिस ने बिगत दिनों हुई चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त के पास से चोरी के समान व अवैध शस्त्र कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई है। रविवार को पुलिस को चोरी की घटना में शामिल हुए अभियुक्त रौनक सिंह पुत्र स्वर्गीय रामकरण सिंह निवासी हिलहा थाना महाराजगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त के पास से चोरी की गई सात जोड़ी बिछिया तथा अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद किया गया है। जैसे संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

नसीराबाद रायबरेली, सरकारी कामों में मनमानी करके घटिया सामग्री लगाई जा रही है। ताजा मामला छतोह ब्लॉक से प्रकाश में आया है जहां राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बनने वाले कंप्यूटर रूम का निर्माण किया जा रहा है।

बछरावां कस्बे के बांदा बहराइच मार्ग पर बने ओवर ब्रिज के ऊपर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हुये। परंतु चालक बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रकों को सड़क से बाहर करवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसी बीच हाईवे पर घंटो जाम की स्थिति बनी रही। घटना रविवार देर शाम 8:00 बजे की है।

बछरावां कस्बे चौराहे पर रायबरेली की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस को पुलिस के द्वारा रोक कर पीछे दुर्घटना के बारे में की पूछताछ। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर रायबरेली की तरफ से आ रही है, एक बस को अचानक पुलिस कर्मियों के द्वारा चौराहे पर रोक लिया गया और चालक से पीछे हुई दुर्घटना के बारे में पूछताछ करने लगे। इसी बीच यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस को किनारे लगवा कर घंटे तक पूछताछ चलती रही। अंत में पीछे दुर्घटना करने वाली कोई दूसरी बस की जानकारी होने पर पुलिस के द्वारा खड़ी हुई बस को जाने दिया।

खेतों में काम करने गए बटाईदार अपने खेतों में पति और पत्नी दोनों काम कर रहे थे। किसी भी पड़ोसी खेत मालिक अपने पालतू कुत्ते को लेकर खेतों में पहुंच गए। और उन्होंने कुत्ते के गले से जंजीर निकाल दी ।वही कुत्ता पड़ोसी बटाईदार के खेतों में पहुंचकर लोटपोट कर फसल को बर्बाद करने लगा । जिसे मना करने पर नाराज होकर कुत्ते के मालिक दिनेश पुत्र बजरंगी के द्वारा धारदार हथियार हसिया से हमला कर दिया गया। जिसमें बटाईदार राम बहादुर घायल हो गया जिसे अस्पताल पहुंचाया गया तथा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई।

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत वहीं महिला की हालत गंभीर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में करवाया एडमिट जगतपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया चौराहा के पास की घटना ।

कंजेश्वर धाम में बसंत उत्सव के अवसर पर स्थित शिव मंदिर में स्वामी विचित्र नंद जी महाराज के नेतृत्व में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका कुशल संचालन कभी नीरज पांडे के द्वारा किया गया। देश एवं प्रदेश के अन्य कवि एवं कवित्रियों ने अपना कविता पाठ कर श्रोताओं को मंत्र मुक्त किया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यक्रम के व्यवस्थापक राजेंद्र वर्मा के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में स्वामी विचित्रनंद महाराज ने बताया कि पूर्व में हमने कार्यक्रम को लेकर निवेदन क्षेत्र वासियों से किया था वह सपना साकार हो गया।

गदा गंज ,रायबरेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पूरे सूबेदार निवासी शत्रुघ्न, बबलू व गौरी शंकर ने थाने में लिखी शिकायती पत्र शुक्रवार के दिन दिया गया है। तीनों किसानों ने खेतों में लगे खेतों की रखवाली हेतु झटका मशीन को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है।

महाराजगंज रायबरेली। बछरावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा राघवपुर निवासी छात्र को कला स्नातक डिग्री की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर राघवपुर ग्राम प्रधान प्रीती यादव के द्वारा छात्र के घर पहुंचकर उसकी अनुपस्थिति में छात्र की माता संध्या वाजपेई को सम्मानित किया। मिली जानकारी के अनुसार राघवपुर गांव निवासी छात्र रुद्र नारायण बाजपेई को एक दीक्षांत समारोह में कला स्नातक डिग्री की उपाधि से सम्मानित किया गया था। जिसकी जानकारी जब ग्राम प्रधान प्रीती यादव स्वर्गीय राजेश कुमार यादव अधिवक्ता को हुई तो छात्र को सम्मानित करने के लिए रविवार को लगभग 9:30 पर अचानक छात्र के घर पहुंच गई छात्र के अनुपस्थित रहने पर उसकी माता संध्या बाजपेई को फूलों का गुलदस्ता, गणेश प्रतिमा व मिष्ठान देकर सम्मानित किया। और बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पढ़ाई के क्षेत्र में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वही छात्र के पिता रमेश बाजपेई ने बताया कि हमारी ग्राम प्रधान प्रीती यादव बहुत ही मिलनसार कर्मठ है लोगों के दुख सुख में साथ खड़े रहने का अपना एक ध्येय बना रखा है ज्यादातर‌ समय ग्राम सभा में लोगों के साथ रहकर व्यतीत करती है और हरसंभव मदद भी करती हैं यही हाल उनके पति स्वर्गीय राजेश कुमार यादव अधिवक्ता का भी रहा। उन्होंने भी अपने जीवन काल में ग्राम सभा के लोगों की हर संभव मदद की थी।वही छात्र के माता, पिता ने ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सदस्य अधिवक्ता आदि का ह्रदय से अभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्राम प्रधानप्रतिनिधि एवं अधिवक्ता सुभाष यादव, अधिवक्ता संजीव कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता व ग्राम पंचायत सदस्य जन्मेजय दीक्षित,‌ ग्राम पंचायत सदस्य मुशीर अहमद, पंचायत मित्र फराज अंसारी, पृथ्वीराज यादव कमलाकांत शुक्ला, गनेश प्रसाद द्विवेदी सहित भारी संख्या में ग्राम के अन्य लोग उपस्थित रहे।

गंगा तट के किनारे गंगा सफ़ाई अभियान चलाया गया| साथ ही साथ घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया जिला संयोजक अभय सिंह रोहित ने बताया की हम लोग गंगा को माँ का दर्जा देते हैं और हम अपनी माँ को स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हैं। एवम अभय सिंह ने बताया की डलमऊ नगर ईकाई के कार्यकर्ताओं के द्धारा निरंतर सफ़ाई का अभियान चलाया जा रहा एवम लोगों को डलमऊ नगर ईकाई के द्धारा जागरुक किया जा रहा है इस दौरान स्थानीय लोगों से कार्यकर्ताओं ने बातचीत के माध्यम से जागरुक किया एवम साथ ही साथ श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने का उनसे निवेदन किया की मां को स्वच्छ रखें वही तीर्थ पुरोहितों से अपने-अपने घाटों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए उनको जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवम सोनकर, अल्पना यादव प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य, नगर मंत्री राहुल कुमार, सत्य प्रकाश सिंह सोशल मीडिया संयोजक,खेलगतिविधि सयोजक कुनाल वर्मा मौजूद आदि कई कार्यकर्त्ता मौजुद रहे।