पूर्व राज्य मंत्री लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र तिवारी का बछरावां चौराहे पर भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत पूर्व राज्य मंत्री यूपीसीएलडीएफ के पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र तिवारी का शुक्रवार की दोपहर कस्बे के मुख्य चौराहे पर भाजपायों ने फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया मोबाइल वाणी की खास रिपोर्ट एस एन तिवारी पंकज

पूर्व राज्य मंत्री व यूपीसीएल डीएफ के पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र तिवारी का शुक्रवार की दोपहर कस्बे के मुख्य चौराहे पर भाजपाइयों ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। रायबरेली संगठन के कार्यक्रम में जाते हुए, लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सिर्फ डबल इंजन की सरकार ही नहीं है, बल्कि वह पटरी पर दौड़ती भी है। भाजपा के विकास कार्य धरातल पर दिखाई भी दे रहे हैं। भाजपा के विकास कार्यों को देखकर ही आम जनता आगामी लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए उत्साहित है।

घरेलू हिंसा सभ्य समाज का एक कड़वा सच है।आज भले ही महिला आयोग की वेबसाइट पर आंकड़े कुछ भी हो जबकि वास्तविकता में महिलाओं पर होने वाली घरेलु हिंसा की संख्या कई गुना अधिक है। अगर कुछ महिलाएँ आवाज़़ उठाती भी हैं तो कई बार पुलिस ऐसे मामलों को पंजीकृत करने में टालमटोल करती है क्योंकि पुलिस को भी लगता है कि पति द्वारा कभी गुस्से में पत्नी की पिटाई कर देना या पिता और भाई द्वारा घर की महिलाओं को नियंत्रित करना एक सामान्य सी बात है। और घर टूटने की वजह से और समाज के डर से बहुत सारी महिलाएं घरेलु हिंसा की शिकायत दर्ज नहीं करतीं। उन्हें ऐसा करने के लिए जो सपोर्ट सिस्टम चाहिए वह हमारी सरकार और हमारी न्याय व्यवस्था अभी तक बना नहीं पाई है।बाकि वो बात अलग है कि हम महिलाओं को पूजते ही आए है और उन्हें महान बनाने का पाठ दूसरों को सुनाते आ रहे है। आप हमें बताएं कि *-----महिलाओं के साथ वाली घरेलू हिंसा का मूल कारण क्या है ? *-----घरेलू हिंसा को रोकने के लिए हमें अपने स्तर पर क्या करना चाहिए? *-----और आपने अपने आसपास घरेलू हिंसा होती देखी तो क्या किया?

सरकार को भारत रत्न देने के अलावा किसानों को उनके अधिकार भी देने चाहिए , आखिर उनकी मांग भी तो बहुत छोटी सी है कि उन्हें उनकी फसलों का बेहतर मूल्य मिले। हालांकि किसानों की इस मांग का आधार भी एम एस स्वामीनाथन समिति की सिफारिशें हैं जो उन्होंने आज से करीब चार दशक पहले दी थीं। इन चार दशकों में न जाने स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू करने का वादा करके न जाने कितनी सरकारें आईं और गईं, इनमें वर्तमान सरकार भी है जिसने 2014 के चुनाव में इन सिफारिशों को लागू करने का वादा प्रमुखता से किया था। -------दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं, क्या आपको भी लगता है कि किसानों की मांगो को पूरा करने की बजाए भारत रत्न देकर किसानों को उनके अधिकार दिलाए जा सकते हैं? --------या फिर यह भी किसानों को उनके अधिकारों को वंचित कर उनके वोट हासिल करने का प्रयास है.

ऊंचाहार विधानसभा के ब्लॉक जगतपुर के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं,ग्रामसभा अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष की कार्यशाला आयोजित हुई।कार्यशाला को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक इंदल रावत ने कहा कि हमारा संगठन बहुत मजबूत है,इसे और मजबूत करने के लिए कांग्रेस सरकार के समय हुए विकास एवं कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाना है एवं भाजपा सरकार की गलत नीतियों को बताना है।प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए हम सभी को दिन रात मेहनत करना है,हमारा संगठन ही कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचा सकता है।श्री सिंह ने कहा कि गांव,गरीब,किसान,नौजवान का विकास सिर्फ कांग्रेस सरकार में ही संभव है।रायबरेली का विकास गाँधी परिवार की देन है।श्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सभी को भारी संख्या में राहुल गांधी जी से मिलने रायबरेली चलना है।पूर्व ज़िलाध्यक्ष वी.के शुक्ला ने कहा सोनिया गाँधी जी रायबरेली के लोगों का बहुत ध्यान रखती है,सभी के सुख दुःख में हमेंशा उनका साथ रहता है।विधानसभा प्रभारी महेश शर्मा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी,जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना,मोहम्मद फारुकी,आलोक यादव,रावेन्द्र सिंह,आशापाल सिंह,रन बहादुर सिंह,छत्रपाल यादव,हारून अली,परवीन बानो,शहनाज जी,त्रिलोकी सिंह,रामदत्त पाण्डेय,विजय करन सिंह,समर बहादुर सिंह,जसवंत सिंह,राम खेलावन पासी,विश्वनाथ त्रिवेदी,सज्जन सिंह,जितेन्द्र सिंह,राजकुमार पाल,जगदीश कुरील,दिनेश सिंह,मनोज यादव,राजू सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। यहाँ उन्होंने केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से निष्कासित नेता प्रमोद कृष्णम के उस बयान पर चुटकी भी ली जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने प्रियंका गाँधी को भी किनारे लगा दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आ गया है धीरे धीरे सब किनारे लग जायेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कह दिया है कि भाजपा 370 और एन डी ए 400 के पार है। सुरेश खन्ना ने इस दौरान वित्त विभाग में कर्मचारियों की कमी के सवाल पर कहा कि इसका संज्ञान लिया गया है।