Transcript Unavailable.

श्री गुरू सिंह सभा द्वारा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर का भव्य नागरिक अभिनन्दन किया गया।  समाज के वरिष्ठ सदस्य सुरेन्द्र सिंह मोंगा ने कहा कि पालिकाध्यक्ष की सरलता, सौम्यता एवं सहज व्यवहार से जनपदवासी में अलग ही खुशी दिखती है, अभी तक इतना सरल नेतृत्व जनपदवासियों को नहीं प्राप्त हुआ है, पालिकाध्यक्ष से किसी भी तबके का व्यक्ति मिलकर अपनी बात रख सकता है।

विकास क्षेत्र के राजापुर सीवन व रामपुर टिकरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजन में सरकार द्धारा चलाई जा रही है जन उपयोगी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई तथा विभिन्न योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और सरकार द्धारा संचालित योजनाओं की सराहना की।

रायबरेली जिला अस्पताल में वार्डों में भर्ती मरीजों को ठंड से बचने की तैयारी कर ली गई है। पहले खेप में मंगवाए गए 20 ब्लोवर वार्डों में लगवा जा रहे हैं। कंबलों की व्यवस्था के साथ ही वार्डों को गर्म रखने के प्रयास शुरू किया गया है। वार्ड दो और तीन में चार-चार ब्लोवर दीवारों में लगवाए गए हैं।

रायबरेली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को दिव्यांग जनों को दिव्यांग पत्र प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे ,इसके लिए चिकित्सकों का नियुक्ति कर दी गई है और दिव्यांग बोर्ड बनाया गया है।

खीरों ब्लॉक कार्यालय परिसर में गुरुवार को कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक समारोह आयोजित कर गरीब, असहाय, विधवा विकलांगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह ने किया।

रायबरेली जिले के जगतपुर व सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग गांव में विकसित भारत की यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां की जानकारी दी गई ।

जिला शहरी विकास अभिकरण की ओर से पथ विक्रेताओं को सरकार की आठ योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण का काम शुरू हो गया है। नगर पालिका परिषद में कैंप लगाकर 860 से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया ।लगभग 3000 से अधिक स्टेट वेंडर को अब तक योजना का लाभ दिया जा चुका है ।

लड़कियों के सपने सच में पुरे हो , इसके लिए हमें बहुत सारे समाजिक बदलाव करने की ज़रूरत है। और सबसे ज्यादा जो बदलाव की ज़रूरत है, वो है खुद की सोच को बदलने की। शिक्षा महिलाओं की स्थिति में बड़ा परिवर्तन ला सकती है लेकिन शिक्षा को लैंगिक रूप से संवेदनशील होने की जरूरत है। गरीब और वंचित समूह के बच्चों को जीवन में शिक्षा में पहले ही सीमित अवसर मिलते हैं उनमें से लड़कियों के लिए और भी कम अवसर मिलते हैं, समान अवसर तो दूर की बात है। सरकारी स्तर पर जितने ही प्रयास किये जा रहे हों, यदि हम समाज के लोग इसके लिए मुखर नहीं होंगे , तब तक ऐसी भयावह रिपोर्टों के आने का सिलसिला जारी रहेगा और सही शौचालय न होने के कारण छात्राओं को मजबूरी में स्कूल छोड़ने का दर्द सताता रहेगा। तब तक आप हमें बताएं कि *----- आपके गांव में सरकारी स्कूल में शौचालय है, और क्या उसकी स्थिति कैसी है? *----- क्या आपको भी लगता है कि सरकारी स्कूल में शौचालय नहीं होने से लड़कियों की शिक्षा से बाहर होने का बड़ा कारण है *----- शौचालय होने और ना होने से लड़कियों की शिक्षा किस प्रकार प्रभावित हो सकती है?

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।