रायबरेली, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के साथ संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील लालगंज में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं को सुनते समय संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और बिना वजह किसी भी नागरिक को परेशान ना किया जाए। सभी अधिकारी अपने कार्यालय में समय से बैठे ताकि तहसील दिवस पर कम से कम समस्याएं आए। जिलाधिकारी के सामने बिजली, पानी,सड़क,सुरक्षा,पेंशन,राशन,राजस्व तथा विकास से संबंधित मामले आए। राजस्व संबंधित मामलों में उन्होंने निर्देश दिया कि पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मिलकर मामले की जांच पड़ताल करने के उपरांत ही निर्णय दें। निर्णय देते समय दोनों पक्षों की बातें अवश्य सुनी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को दिया जाए। समाधान दिवस में 123 शिकायतें आयीं जिसमें से 9 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

रायबरेलीl सेवा ही संकल्प यात्रा के दो दिवसीय आयोजन पर बछरावां विकासखंड पहुंचे स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विकास खंड की बिशनपुर ग्राम सभा में सुंदरकांड पाठ में उपस्थित होकर विकासखंड के अंतर्गत अपनी सेवा ही संकल्प पदयात्रा का शुभारंभ कियाl यात्रा के प्रथम दिवस पर राज्य मंत्री श्री सिंह ने बिशनपुर ग्राम प्रधान अरुण नारायण के आयोजन पर चौपाल कार्यक्रम के पश्चात उनके निज आवास पर भोजन के साथ रात्रि विश्राम भी कियाl द्वितीय दिवस राज्य मंत्री का काफिला बिशनपुर से यात्रा के अगले गंतव्य के लिए रवाना हुआ जहां रामपुर शेखपुर समोधा में वर्तमान प्रधान गया प्रसाद यादव ने उनका स्वागत किया तत्पश्चात राज्य मंत्री का काफिला राजामऊ ग्राम सभा की ओर बढ़ा, जहां पर राकेश तिवारी पूर्व प्रधान के द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा चौपाल एवं पदयात्रा का भी आयोजन किया गयाl तत्पश्चात मंत्री जी का काफिला मैनाहार कटरा ग्राम सभा के पूर्व प्रधान लल्लन सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत एवं पदयात्रा की गईl इसके उपरांत राज्य मंत्री का काफिला मदाखेड़ा ग्राम सभा के पूर्व प्रधान रण बहादुर सिंह के आयोजन में हो रही जनसभा पहुंचा, जहां मंत्री जी ने जनसभा को संबोधित किया, इसके उपरांत मंत्री जी का काफिला इचौली, छोटकवा खेड़ा मे स्वागत के पश्चात खालेगांव पहुंचा जहां पूर्व प्रधान शेखपुर समोधा राजेश सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गयाl तत्पश्चात सरौरा प्रधान पूर्णमासी के नेतृत्व में चौपाल, कृष्ण कुमार प्रधान नीम टीकर के नेतृत्व में पदयात्रा एवं स्वागत के पश्चात टोडरपुर पहुंचा जहां अवध कुमार प्रधान ने उनका स्वागत कियाl तद् उपरांत इस यात्रा का अगला काफिला वरिष्ठ समाजसेवी नितिन मोहन चौधरी के प्रतिष्ठान जिम्मेदार मैरिज लॉन तिलेडा पहुंचा, जहां पर तहरी भोज का आयोजन किया गया थाl तद् उपरांत मंत्री जी का काफिला रानीखेड़ा में पहुंचा जहां ग्राम प्रधान विकास यादव के नेतृत्व में उनका स्वागत एवं बहादुर नगर के ग्राम प्रधान शिवबरन के नेतृत्व में बहादुर नगर में मंत्री जी का स्वागत करने के पश्चात चौपाल का आयोजन किया गयाl तद्उपरांत बछरावां नगर पंचायत के सभासद कुवर वीरभान सिंह के नेतृत्व में बछरावां कस्बे में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया, जो नहर कोठी शिवगढ़ रोड से बछरावा ब्लॉक तक आयोजित की गईl यात्रा के अंतिम दिवस मंत्री जी ने ब्लॉक सभागार बछरावां में जन शिकायतों का निस्तारण करने के लिए जनपद के सभी उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कीl इस मौके पर जनपद के सभी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्य गण, समाजसेवी प्रबुद्ध जन एवं गणमान्य जन उपस्थित रहेl

रायबरेली, 5 जनवरी।राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला क्षय रोग केंद्र पर आयोजित हुई । बैठक की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने की । जिसमें जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि क्षय रोग उन्मूलन के लिए आप लोगों को पूरी लगन और मेहनत के साथ काम करना है तभी क्षय रोग उन्मूलन हो सकेगा। इस बैठक में टीबी से संबंधित सभी सूचकांकों में तेजी लाने, निक्षय पोषण योजना का भुगतान समय से करने, प्राइवेट क्षेत्र के डॉक्टर से नोटिफिकेशन समय से करवाने एवं टी बी मुक्त पंचायत का दावा प्रस्तुत करने हेतु दिशानिर्देश की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही नई गाइडलाइन के तहत समस्त मरीजों के घर के सभी आयु वर्ग के लोगों की टीपीटी करवाने तथा टीपीटी संबंधी डाटा अपडेट करवाने के भी निर्देश दिए । श्री सिंह ने कहा कि गोद लिए गए मरीज को पोर्टल पर अपडेट करवाना, समस्त टीबी मरीजों को सी एच ओ लेवल पर ट्रांसफर करने तथा अपने क्षेत्र के पांच साल तक तक के बच्चे जो कि टीबी से ग्रसित है उनका निक्षय मित्र से लिंक कराते हुए माह में दो बार पोषाहार उपलब्ध करवाऐं । सभी लोग गोद लिए गए मरीजों को पोर्टल पर अपडेट करवाना सुनिश्चित करें । इस कार्यक्रम में समस्त समन्वयक, एसटीएस एसटीएलएस, स्टाफ उपस्थित रहे।

लोकेशन -रायबरेली रिपोर्ट-रवींद्र सिंह रायबरेली । कस्तूरबा गांधी की शिक्षिकाओं ने सौंपा जिला अधिकारी को ज्ञापन।शीतकालीन अवकाश करने के लिये जिलाधिकारी से की मांग।अत्यधिक ठंड के कारण कक्षा के संचालन में हो रही हैं दिक्कतें। अन्य जिलों में कस्तूरबा स्कूल में हो चुका है अवकाश। शिक्षकों के साथ साथ अन्य स्टाफ भी रहा मौजूद।

रायबरेली जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों को ठंड से बचने की तैयारी कर ली गई है पहले चरण में मंगवाए गए बोलेरो को वार्डों में लगवाया जा रहा है कमल की व्यवस्था के साथ ही वार्डों को गर्म रखने का प्रयास शुरू कर दिया गया है कुछ लग गए हैं और जरूरत के हिसाब से ब्लोअर को मंगवा लिया जाएगा

जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली के प्राचार्य चंदन बागीश ने बताया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ष 2024-25 चयन परीक्षा 20 जनवरी 2024 को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जा रही है। उन्होंने बताया है कि विकासखंड बछरावां के लिए जारी प्रवेश पत्र में अपरिहार्य कारणों से परीक्षा केन्द्र उत्कर्ष पब्लिक स्कूल के स्थान पर उत्कृष्ट पब्लिक स्कूल, बछरावां रायबरेली मुद्रित हो गया है।     प्राचार्य चंदन बागीश ने बछरावां विकासखंड के लिए ऑनलाइन पंजीकृत सभी अभ्यर्थी से कहा है कि परीक्षा के दिन परीक्षा  केन्द्र उत्कर्ष पब्लिक स्कूल बछरावां रायबरेली में अपनी उपस्थिति दर्ज करायें।

भाजपा मण्डल कार्यालय सेमरी में पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश कल्याण सिंह बाबू जी की जयंती भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मनाया। पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह बाबू जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। भाजपा विधानसभा हरचंदपुर संयोजक चन्द्र  शेखर लोधी  ने  कहा कि राम मंदिर आंदोलन की अगुवाई करने वाले श्रद्धेय कल्याण सिंह बाबू जी ने अपने मुख्यमंत्री काल में राम मंदिर के लिए अपने मुख्यमंत्री पद की चिंता न करते हुए  बाबरी मस्जिद को विध्वंस करा कर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया । भाजपा मण्डल अध्यक्ष सेमरी कालिका पंडित ने सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया गया ।इस मौके पर भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष नीरज शुक्ला, महामंत्री छंगा लाल पाल, सोनू शुक्ला,राजा बाजपेई, अमित मिश्रा एडवोकेट,भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सेमरी प्रमोद विश्वकर्मा प्रधान कान्हाम ऊ, अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सेमरी कैप्टन आनन्द प्रकाश, मण्डल उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह भदौरिया, शशि राज पाल आई टी सेल प्रभारी सेमरी मण्डल,बिन्दा प्रसाद पासवान ,अमर बहादुर लोधी,राम विलास गौतम, हरिलाल गौतम, आदि सभी लोग मौजूद रहे।

ई खसरा पड़ताल योजना के तहत सभी ब्लॉकों में बृहस्पतिवार को कर्मचारियों का प्रशिक्षण प्रोग्राम किया गया इसका शुभारंभ लखनऊ के कृषि भवन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी ने किया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभा घर में भी देखा गया जहां पर उपस्थित सभी तहसीलों के सभी लेखपालों एवं कृषि से संबंधित सभी कर्मचारियों को एक खसरा प्रणाली का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया डीएम ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सर्वे एवं सुपरवाइजर को इस गाय को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया

गरीबों को ठंड से राहत देने के लिए बेचू का पुरवा मजरे कुम्हरौड़ा गांव निवासी समाजसेवी योगेंद्र सिंह ने ने कुम्हरौड़ा सहित चौन का पूरवा, सुरजीपुर, नरपति का पूरवा, बेचू का पुरवा महेश नगर आदि कई गांवो में घर-घर जाकर लगभग 2हजार कंबल और 3सौ लोईया वितरित किया है।

छात्रों के उत्थान के लिए एवं उनके बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस नेता इंजीनियर के. सी. शुक्ला ने फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार त्रिपाठी से मुलाकात की । इस मुलाकात के दौरान श्री शुक्ल ने उन्हें नववर्ष की बधाई दी एवं विज्ञान के छात्रों को सैटलाइट कम्युनिकेशन के विषय पर एवं छात्रों के भविष्य मार्गदर्शन तथा अंग्रेजी बोलचाल को बेहतर बनाने के साथ साथ छात्रों का आत्म बल बढ़ाने के विषय पर चर्चा की ।