रायबरेली परिवहन निगम की रायबरेली डिपो में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया कैंप में 40 चल को वह अन्य रोडवेज कर्मियों के सेहत की जांच की गई कई वाहन चालकों को आंखों में चश्मा लगाने की सलाह दी गई डॉक्टर सत्यम पाल अमन सैनी की टीमों ने चालकों की आंखों का परीक्षण कर उन्हें दवाई वितरित की इस मौके पर आम म केसरवानी तथा काफी संख्या में परिवहन निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।

कक्षा 9 और कक्षा 10 की छात्रवृत्ति सभी छात्र-छात्राओं को दिलाने के लिए समाज कल्याण विभाग ने आवेदन तिथि बढ़ा दी है विभाग ने चौथी बार पोर्टल खोलकर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 14 जनवरी कर दी समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर बाबा त्रिपाठी ने बताया कि अनुसूचित जाति के छात्रों को ₹3500 की छात्रवृत्ति की जाती है किसी भी आय सीमा के स्वच्छ करो विशेष सफाई से के कार्य से जुड़े परिवार के बच्चों को भी छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है दशमोत्सव कक्षा में पढ़ रहे हैं सामान्य वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र भी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर श्रम विभाग के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पूरे जनपद में 1014 श्रमिकों को 3 करोड़ से अधिक की धनराशि प्रदान करके लाभान्वित किया गया। फिरोज गांधी ऑडिटोरियम सभागार में श्रम विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने निर्माण श्रमिकों को प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ उनको दिलाया जाए। साथ ही श्रमिकों को समय-समय पर जागरूक भी किया जाए जिससे कि अन्य लोगों को भी इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि योजनाओं से श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही उन्हें अपने श्रम का उचित लाभ भी मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से श्रमिकों को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

रायबरेली आईआईटी की छात्रा के साथ गैंगरेप मामले को लेकर कांग्रेस ने ,प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा 3 सूत्रीय ज्ञापन कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराध व महिला उत्पीड़न को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेतृत्व में एवं शहर अध्यक्ष मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जिलाधिकारी दफ्तर पहुंचे। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने घंटो बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने प्रधानमंत्री बेटियों पर उत्पीड़न बंद करो,योगी मोदी मुर्दाबाद आदि नारों के साथ विरोध प्रदर्शन कर तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मुंशीगंज बाई पास और जगतपुर बायपास एनएचएआई द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। यदि कार्य में किसी प्रकार की बाधा आती है तो प्रशासन को उससे अवगत कराकर शीघ्र उसका निपटारा कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने इंदिरा उद्यान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था देखी और साथ ही डीएफओ आशुतोष अग्रवाल को निर्देश दिया कि उद्यान की समय-समय पर निगरानी की जाए और यहां पर सौन्दरिकरण का कार्य कराया जाए। उद्यान में पर्यावरण महत्व के पौधों का रोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि उद्यान में बच्चों के खेलने कूदने, मनोरंजन और झूला झूलने के साधन उपलब्ध कराये जाए। लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए औषधिय वनस्पतियों का भी रोपण कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि चूंकि इस उद्यान का उपयोग लोग सुबह-शाम योगा और व्यायाम के लिए करते हैं अतः यहां पर सुरक्षा व्यवस्था भी रखी जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि उद्यान की बाउंड्री वॉल का कार्य अति शीघ्र पूरा कराया जाए।

रायबरेली, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले अहमदनगर नजूल में होने वाले वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां पर मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण कार्य कराया जाए। मियावाकी के अंतर्गत कम से कम स्थान पर अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया जाता है। जिससे पर्यावरण को बचाने में सहायता मिलती है। मियावाकी पद्धति में छोटे शहरी क्षेत्र को सघन हरित आवरण से आच्छादित किया जाता है। उन्होंने डीएफओ को निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण का कार्य अति शीघ्र कराया जाए। इसके अंतर्गत 1.39 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। 2 हेक्टेयर क्षेत्र में होने वाले इस कार्य को अति शीघ्र धरातल पर लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।

रायबरेली जिले के फिरोज गांधी ऑडिटोरियम हाल में जिले के 1014 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है। रायबरेली जिला अधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर श्रम विभाग के द्वारा चलाए जा रहे है अभियान के तहत पूरे जनपद में 1014 श्रमिकों को 3 करोड़ से अधिक की धनराशि प्रदान करके लाभान्वित किया गया है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर शहर के फिरोज गांधी ऑडिटोरियम सभागार में 259 निर्माण श्रमिकों को एक करोड़ से अधिक धनराशि व प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया गया।

रायबरेली में 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एडीएम वित्त एवं राजस्व कार्यालय के बाहर एवं प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ किया जिसमें जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जागरूकता एवं प्रशिक्षण हेतु लोगों ने ईवीएम की ट्रेनिंग दी गई और उन्हें एवं के बारे में मतदान कैसे करना है उसकी जानकारी भी दी गई जिला अधिकारी ने कहा कि जनपद की समस्त तहसीलों में लोगों को जागरुक किए जाने हेतु प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं जिसमें चुनाव से पहले लोगों को ईवीएम के बारे में जागरूक किया जा सके ।जिससे कि मतदान में किसी तरह की कोई असुविधा न हो। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राज्य पूजा मिश्रा तहसीलदार ऋषि मिश्रा व कई राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

रायबरेली जिले में ऑपरेशन दृष्टि के तहत गांव और कस्बों को सीसीटीवी से लैस करने का अभियान चलाया जा रहा है। जिले में डीह थाने की पुलिस चौकी परशदेपुर में क्षेत्र में सीसीटीवी लगवाने के लिए सीओ सलोन द्वारा क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक कर अपने गांव व कस्बे में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का आह्वान किया गया।बैठक में सीओ सलोन वंदना सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है कि गांव व कस्बों में सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाए जाएं। उन्होंने कहा कि कैमरा लगवाने से दोहरा फायदा मिलता है। पहला पुलिस को अपराधों का खुलासा करने में सहायता मिली है। दूसरा कोई किसी को गलत फसाना चाहता है तो उससे बचने में भी सहायता मिलती है। डीह थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने भी सभी ग्राम प्रधानों व गणमान्य लोगों से सीसीटीवी लगवाने में सहयोग करने की अपील की।