. अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन श्रद्धालुओं को वहाँ पहुँचने में दिक्कत न हो इसके लिए रायबरेली पुलिस रूट डायवर्जन प्लान किया है। यह रूट डायवर्जन आगामी तेरह जनवरी से प्रभावी रहेगा। रूट डायवर्जन के तहत भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से निकाला जायेगा। लखनऊ से अयोध्या जाने वाले वाहनों को भी उन्नाव होते हुए रायबरेली भेजा जायेगा। यहाँ से लालगंज महाराजगंज और जगदीशपुर होते हुए इन भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की तरफ मोड़ा जायेगा जहां से यह अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान श्रद्धालुओं को कोई कष्ट न हो इसीलिए रूट डाय वर्जन प्लान किया गया है।
रायबरेली जिले के डलमऊ तहसील में आवारा मवेशियों से निजात पाने के लिए धरने पर बैठे किसानों से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मुलाकात की ,और उनकी समस्याओं को सुना,किसानों ने जब मंत्री को अपनी समस्याओं को बताया तो ,दिनेश प्रताप ने दो गौशालाओं के निर्माण की बात कही ,और कहा कि जल्द ही इन आवारा मवेशियों से किसानों को निजात दिलाया जाएगा।और जो सड़को पर मवेशी घूम रहे है,इन्हें तत्काल गौशाला में भेजने का काम किया जाएगा।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
नमस्कार साथियों ,मोबाइल वाणी लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उनके लिए है जो एमएसएस मध्यम स्टाफिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से जुड़कर टेली कॉलर एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करना चाहते है।नौकरी करने का कार्यस्थल वाराणसी ,उत्तरप्रदेश होगा। न्यूनतम12 वीं पास अनुभवी व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर सकते है।आवेदनकर्ता को हिंदी और इंग्लिश भाषा का ज्ञान होना चाहिए इतना ही नहीं आवेदनकर्ता का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 10,086 से 15,105 रूपए वेतन दिया जाएगा। साथ ही हेल्थ इन्शुरन्स ,लाइफ इन्शुरन्स और प्रोविडेंट फण्ड की भी अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी। इच्छुक व्यक्ति कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। कंपनी का नंबर है : 9079060722 . तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
पर कॉरपोरेशन की ओर से जगतपुर कटघर ऊंचाहार समेत 20 स्थान पर ओट्स रजिस्ट्रेशन के लिए शिव लगाएंगे शिविर में लगभग डेढ़ सौ लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद ओटीएस स्कीम का लाभ लिया अधीक्षण अभियंता रामकुमार ने बताया कि ओट्स नहीं जमा बकाया नहीं जमा करने वाले और ओट्स में मैं पंजीकरण नहीं कराई ने वाले बकायदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को अंतिम 16 जनवरी तक का समय दिया जा रहा है समय रहते उपभोक्ता इसका लाभ उठा ले इसके बाद सघन छापेमारी होगी और बकायदारों को किसी भी मूल्य पर नहीं छोड़ा जाएगा।
आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका संगठन की ओर से कचहरी रोड स्थित एक पैलेस में नौ वर्ष समारोह आयोजित किया गया जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी अधिकारियों को सम्मानित किया गया इनमें शामिल बिना श्रीवास्तव संगीता सिंह ममता श्रीवास्तव अनिता सिंह संगीता मौर्य मंजू पांडे पुष्पा देवी किरण गौड़ विद्या देवी आदि को मुख्य अतिथि आंगनबाड़ी संगठन प्रतापगढ़ की जिला अध्यक्ष बबीता सिंह एवं विशिष्ट स्थिति खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह ने प्रतीक चिन्ह भेद की जिला अध्यक्ष रीना पांडे एवं संरक्षक विक्रम सिंह ने स्वागत किया किरण गुप्ता ने बच्चों के लिए खेल-खेल में ज्ञान प्रश्नोत्तरी कराई और अच्छा दर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया स्नेहा सिंह ने गीत संगीत के जरिए कार्यक्रम को आकर्षक बनाया महामंत्री मीना सिंह ने आभार जताया और सभी पदाधिकारी सम्मानित होने वाले पदार्थ कार्यों को बधाई दी
