रायबरेली जिले के बछरावां थाने की पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।थाना प्रभारी विजेंदर शर्मा ने बताया कि एक शातिर चोर को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मोहम्मद रफी पुत्र सलीम जोकि लखनऊ के वजीर गंज का रहने वाला है,वह रायबरेली की ओर आ रहा है,तत्काल वाहन चेकिंग लगाई गई।आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा,उसे घेराबंदी कर के पकड़ा गया,जब पूछताछ की गई ,और तलाशी ली गई तो उसके पास से अवैध असलहा भी बरामद हुआ।उसने अपना जुर्म कुबूल किया, और बताया कि यह मोटरसाइकिल भी गोंडा जिले के महिला अस्पताल से चोरी की है,आरोपी को सम्बंधित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।

रायबरेली जिले के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कोटवा मदनिया गढ़ी गांव की रहने वाली लाली नाम की महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति राजेंद्र प्रसाद को 2 जनवरी को 4:00 बजे गांव के रहने वाले मुनीर खान अपने साथ कहीं मेला दिखाने ले गया था। इसके बाद उसका पति घर लौटकर नहीं आया। देर रात सूचना मिली कि उसके पति का शव देसी शराब ठेके के पास पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर अपने पति की पहचान की और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है मृतक की पत्नी का आरोप है कि मुनीर खान उसके पति के साथ ले गया था। तब से वह कहीं गायब है, पति की चोट की जांच कर कार्यवाही की जाए ।कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया की अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अयोध्या में भगवान् राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रायबरेली में कुम्हारों के चेहरे खिल गए हैं। यहाँ कुम्हारों को एक लाख दियों के ऑर्डर मिले हैं। आगामी बाइस जनवरी को पीएम मोदी ने घर घर दीप जलाने का आवाहन किया है। पीएम मोदी की अपील का ही असर है कि रायबरेली में अचानक मिट्टी के दियों की मांग बढ़ गयी है। यहाँ खाली सहाट के रहने वाले छोटेलाल कहते हैं फिल्हाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े किसी सज्जन एक लाख दियों का ऑर्डर किया है। वह कहते हैं कि ऑर्डर का माल तो तैयार कर ही रहे हैं लेकिन आम लोगों का भी दियों को लेकर रुझान बढ़ा है। आम लोगों के रुझान को ही देखते हुए एक लाख दियों के अलावा चार लाख अन्य दियों की तैयारी है। उनका मानना है कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले लगभग पांच लाख दिये बिक जायेंगे। वहीं दूसरे कुम्हार रामू प्रजापति कहते हैं कि सब राम जी की कृपा है। उनका कहना है कि सर्दियों के मौसम में गमलों को छोड़कर उनके पास कोई काम नहीं होता था। अब जबकि प्राण प्रतिष्ठा से पहले उन लोगों को लाखों के दियों के ऑर्डर मिल रहे हैं तो यह प्रभु राम की कृपा ही है।

रायबरेली में आज से तीन दिवसीय रायबरेली महोत्सव की शुरुआत हुई है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह के निर्देशन में पर्यटन विभाग इस कार्यक्रम को आयोजित कर रहा है। महोत्सव का उद्देश्य जिले की सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के साथ ही पूरे देश के लोक कलाकारों से यहाँ के लोगों को रूबरू कराना है। इसी कड़ी में महोत्सव के पहले दिन रायबरेली के लोक कलाकारों के साथ गुजरात की गीता राबरी अपने लोक गायन का जादू बिखेरेंगी। महोत्सव के दूसरे दिन कानपुर के हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी समेत प्रसिद्ध कवि सुनील जोगी जैसे चोटी के कलाकार उपस्थित रहेंगे। महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकर्मों के साथ भजन संध्या की छठा बिखेरेंगी। कार्यक्रम के पहले दिन राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में साधु संतों के हाथ से दीप प्रज्ज्वलन कराकर महोत्सव का उद्घाटन हुआ।

रायबरेली जिले के लखनऊ प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित स्पाइस पार्क के पास एनएचआई की जमीन पर अवैध रूप से लोगों ने कब्जा कर रखा था ,जिसकी शिकायत एनएचआई ने जिलाधिकारी से किया था जिलाधिकारी ने मामले की जांच करते हुए NHI की जमीन को खाली करने के आदेश दिए थे जिस पर राजस्व की टीम थानाध्यक्ष सहित पूरी फोर्स के साथ-साथ एक गाड़ी पीएससी की बटालियन को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। लेकिन उससे पहले ही कब्जदारों ने वहां से रेडीमेड दीवारों को भी हटाना शुरू कर लिया है फिरहाल NHI की टीम ने पूरे तरीके से जगह को खाली कर लिया है।वही प्रशासन की इस कार्यवाही से दुकानदारों के साथ ग्रामीणों में भी हड़कंप मचा रहा ।

रायबरेली | अयोध्या में भगवान् राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रायबरेली में कुम्हारों के चेहरे खिल गए हैं। यहाँ कुम्हारों को एक लाख दियों के ऑर्डर मिले हैं। आगामी बाइस जनवरी को पीएम मोदी ने घर घर दीप जलाने का आवाहन किया है। पीएम मोदी की अपील का ही असर है कि रायबरेली में अचानक मिट्टी के दियों की मांग बढ़ गयी है। यहाँ खाली सहाट के रहने वाले छोटेलाल कहते हैं फिल्हाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े किसी सज्जन एक लाख दियों का ऑर्डर किया है। वह कहते हैं कि ऑर्डर का माल तो तैयार कर ही रहे हैं लेकिन आम लोगों का भी दियों को लेकर रुझान बढ़ा है। आम लोगों के रुझान को ही देखते हुए एक लाख दियों के अलावा चार लाख अन्य दियों की तैयारी है। उनका मानना है कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले लगभग पांच लाख दिये बिक जायेंगे। वहीं दूसरे कुम्हार रामू प्रजापति कहते हैं कि सब राम जी की कृपा है। उनका कहना है कि सर्दियों के मौसम में गमलों को छोड़कर उनके पास कोई काम नहीं होता था। अब जबकि प्राण प्रतिष्ठा से पहले उन लोगों को लाखों के दियों के ऑर्डर मिल रहे हैं तो यह प्रभु राम की कृपा ही है।

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.

एनटीपीसी परियोजना को राजभाषा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए द्वितीय पुरस्कार मिला है भारत सरकार की ओर से राजस्थान के जोधपुर में दिसंबर को आयोजित सम्मेलन में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा आईआईटी जोधपुर के निदेशक शांतनु चौधरी ने परियोजना के महाप्रबंधक केडी यादव व वरिष्ठ प्रबंधक श्रीनिवास शर्मा को या सम्मान दिया अधिकारी परियोजना प्रशस्ति पत्र प्रमुख मंदिर सिंह छाबड़ा को सपा परियोजना प्रमुख ने सभी को बधाई दी और कहा कि भारत सरकार से राजभाषा पुरस्कार मिलना घरों की बात है या पुरस्कार हमें राजभाषा के उत्थान में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा