रायबरेली | अयोध्या में दिव्य अलौकिक राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद रायबरेली में भी गजब का उत्साह नजर आया। श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रायबरेली जिला प्रशासन द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज से भव्य राम बारात और झांकी की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शहर भर के राम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शोभा यात्रा जीआईसी से निकल कर चंदापुर स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर पर समाप्त हुई। रास्ते मे जगह जगह लोगो ने फूल बरसा कर और आरती उतार कर राम बारात का स्वागत किया। यह शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों अस्पताल चौराहा, कैनाल रोड, डिग्री कॉलेज चौराहा, घंटाघर होते हुए चंदापुर मंदिर में समाप्त हुई। जहाँ पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने विधिवत पूजा पाठ व आरती करके राम बारात की अगवानी की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
अयोध्या में हो रही रामलाल लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महिला जिला अस्पतालमें गर्भवती महिलाएं एडमिट है उनके अंदर आज के दिन अगर पुत्र प्राप्ति होती है तो उसका नाम राम वह अगर पुत्री पैदा होती है तो उसका नाम सीता रखने की बात जरूर कहीं जा रही है फिलहाल अधिकतर महिलाएं चाह रही है कि आज के इस शुभ दिन पर अगर डिलीवरी हो तो वह प्रभु राम की कृपा होगी और जो भी संतान जन्म लेगी वह कहीं ना कहीं भाग्यशाली जरूर होगी क्योंकि आज का दिन पूरा देश इसको दीपावली के तौर पर मना रहा है वहीं सीएमएस रेनू चौधरी ने बताया कि अभी तक पांच बच्चों की डिलीवरी हो चुकी है रात तक और भी डिलीवरी होनी है
रायबरेली जिले के डलमऊ गंगा घाट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी के द्वारा गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।अखिल भारतीय परिषद के सदस्य राजेन्द्र सिंह ने बताया की हम लोग आज भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां देश मे खुशियों का माहौल है।तो वही हम सभी लोग आज मां गंगा के तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर खुशियां मना रहे है।इस मौके पर सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बीजेपी से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सेमरा मजरे उमरन गाँव पहुंचे ,जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की और क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया,जिस पर उन्होंने जल्द ही निस्तारण का आश्वासन दिया है।सोमवार की दोपहर बीजेपी से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे अजय अग्रवाल सेमरा गाँव पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया, जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में सीपेज की समस्या का हवाला देते हुए मोती की खेती करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु रोहनियां ब्लाक में केंद्रीय विद्यालय बनवाये जाने की मांग करते हुए पूर्व सांसद प्रत्याशी को ज्ञापन सौंपा और इसके अलावा एनटीपीसी परियोजना के सीएसआर विभाग पर क्षेत्र के विकास को लेकर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया, एनटीपीसी सीएसआर विभाग से उमरन से गौसपुर तक सड़क निर्माण कराने,खिरोधरपुर सम्पर्क मार्ग से दिक्तन का पुरवा सम्पर्क मार्ग के निर्माण समेत अन्य सड़को के निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा, जिस इलाके में सड़क निर्माण करने की मांग की गई ये क्षेत्र एनटीपीसी परियोजना से प्रभावित क्षेत्र है, वहीं जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को लेकर पूर्व सांसद प्रत्याशी ने एनटीपीसी परियोजना के सीएमडी से बात करके तथा केंद्र सरकार के जिम्मेदारों से बात करके जल्द ही उसके निस्तारण का आश्वासन दिया।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह,प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह उर्फ रिंकू,मंडल अध्यक्ष गुड्डू यादव, ग्राम प्रधान संजय कुमार, ग्राम प्रधान अजय कुमार,प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ल बाबा,प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश पटेल,प्रधान प्रतिनिधि अक्षय कुमार, प्रधान बुददुलाल,प्रधान प्रतिनिधि रत्नेश सिंह,ग्राम प्रधान धौरहरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली नगर के रहने वाले मोहम्मद दानिश ने सलोन का नाम रोशन कर दिया है।आपको बता दे कि मुंबई में हुए टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलर चुने गए दानिश को इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बॉलर मोहम्मद शमी ने पुरष्कृत किया है।दरअस्ल दानिश अपने मेहनत और लगन के कारण इस मुकाम पर पहुँचा है।बेस्ट बॉलर का खिताब मिलने से जहां डेनिश ने सलोन का नाम रोशन किया,वही उसके परिवार और गांव में लोग खुशी से झूम उठे।लोगो का कहना है कि जल्द ही इंडियन क्रिकेट टीम में दानिस का भी सलेक्शन होगा और देश का नाम रोशन करेगा।
ग्राम सभा कसरावा में अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर समस्त ग्रामीण जनों की अगुवाई में एवं अविनाश बाजपेई कवि के नेतृत्व में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया इस कवि सम्मेलन में प्रदेश ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने अपनी ओजस्वी कविताओं से श्रोताओं का मन मोहा। कवियों में मुख्य वक्ता प्रख्यात मिश्रा, विख्यात मिश्रा शिवकुमार व्यास, जमुना बोध, अभिजीत, शशांक शेखर, आदि कबि मौजूद रहे। जिसे सुनने के लिए हजारों की संख्या में गणमान्य प्रबुद्ध जन कवि सम्मेलन प्रेमी एवं आम जनमानस मौजूद रहा।
बछरावां में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा कस्बे की गलियों में निकल गई पूरा कस्बा जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा। बछरावां कस्बे में लगभग एक दर्जन भिन्न-भिन्न मंडल एवं सभी राजनीतिक पार्टियों के संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस शोभायात्रा में मौजूद रहे सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा राम लक्ष्मण माता सीता एवं हनुमान जी की झांकियां लोगों का मान मोहती हुई नजर आई। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में कस्बे वासी एवं थाना अध्यक्ष सहित मैं पुलिस बल कार्यक्रम संपन्न हुआ।
रायबरेली- भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर डलमऊ में भव्य आयोजन किया गया। राम की आरती एवं गंगा आरती के बाद दीपोत्सव से गंगा घाट जगमग हो गई। सुंदर झालरों से डलमऊ के घाटो को सजाया गया। सोमवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर डलमऊ के वीआईपी घाट से लेकर रानी शिवाला घाट ,पटवारी घाट पर 21000 दीपक जलाए गए । सुबह से ही डलमऊ तहसील क्षेत्र में कस्बे के साथ साथ गांव गांव में राम भक्तों के द्वारा जय श्री राम के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजयमान रहा जगह जगह राम भक्तो द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में सुन्दरकांड तो कही रामचरितमानस पाठ का आयोजन करते हुए विशाल प्रसाद वितरण का हुआ और पूरा क्षेत्र राम मय बना रहा । डलमऊ कस्बे में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ राम भक्तो के द्वारा भारी लव लश्कर के साथ झांकिया निकालते हुए ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन पर राम भक्तों ने राम के जयकारों के साथ झांकी निकाली जिस पर राम लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां सजाई गई जगह-जगह पर सजी हुई मनमोहक झांकी एवं भंडारों से कस्बा राम मय हो गया । तभी शाम होते ही डलमऊ के वीआईपी घाट पर पहुंचे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह और रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर,पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल की मौजूदगी में गंगा पूजा के साथ गंगा आरती का कार्यक्रम विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण के साथ किया और भक्त दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सुबह से ही स्वास्थ्य शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार विभाग की महिला कर्मचारियों के द्वारा मनमोहक झांकी तैयार की गई एवं दीप जलाए गए तहसील प्रशासन एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों से लगे रहे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी, मुख्य विकाश अधिकारी पूजा यादव ,नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ और अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव उपजिलाधिकारी डलमऊ अभिषेक वर्मा मौजूद रहे।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने जगतपुर के बजरंग मजरे सांन्हू कुआँ,रामगढ़ एवं ऊंचाहार ब्लॉक के बाबूगंज में सैकड़ो जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा होती है,श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गांव,गरीब,किसान,नौजवान,झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के साथ खड़ी रहती है,रायबरेली के अभूतपूर्व विकास में सिर्फ और सिर्फ गांधी परिवार का योगदान रहा है।श्री सिंह ने कहा कि गांव,गरीब,किसान का विकास सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है,मौजूदा भाजपा सरकार ने सिर्फ योजनाओं के नाम बदलने का काम किया है।श्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी देश की एकता व अखंडता एवं संविधान को बचाने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं,जिसमें अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है और लाखों लोग यात्रा में शामिल हो रहे हैं।2024 में राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हिंदुस्तान की जनता ने मन बना लिया है।श्री सिंह ने सभी की समस्याएं सुनी व जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।श्री सिंह ने अयोध्या भव्य मंदिर में श्री रामलला मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा की सभी को बधाई व शुभकामनायें दी।श्री सिंह ने आयोजित विभिन्न भण्डारों में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।इससे पहले कार्यक्रम के आयोजक गोलू अग्रहरि,आशू सिंह,विमल यादव ने अतुल सिंह का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना,वरिष्ठ नेता डीएन पाठक,शिव कुमार पाण्डेय,शैलेन्द्र सिंह,डॉ.राकेश यादव,गोलू अग्रहरि,आशू सिंह,विमल यादव,रामदत्त पाण्डेय,कप्तान सिंह,विमलेन्द्र बाजपेई,देवेंद्र सिंह चौहान,विंदादीन प्रजापति,जितेन्द्र सिंह,उदय मौर्या,रवि सिंह,मनोज सरोज,देशराज सरोज,राजेन्द्र सरोज,मनोज चौधरी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
