रायबरेली में 22 जनवरी को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के सजीव प्रसारण के लिए कई स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई जिसमें पहलवान वीर बाबा मंदिर डिग्री कॉलेज चौराहा जगमोहन ईश्वर मंदिर चंद्रपुर कोठी दुर्गा मंदिर टीला धोनी सिंह नगर शिव मंदिर सैयद राजन शिव मंदिर कैनल रोड हनुमान मंदिर कैनल रोड मांसा देवी स्टेशन रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर इंदिरा उद्यान भारत माता मंदिर शहीद स्मारक मुंशीगंज शीतला माता मंदिर या रायपुर चंपा देवी मंदिर अहियापुर दुर्गा मंदिर रांची कॉलोनी पौराणिक शिव मंदिर नसीराबाद शिव बालेश्वर मंदिर बड़ागांव अमावा शंकर जी मंदिर बांदीपुर दुर्गा धाम सिमर रही शिव मंदिर मावा माता मिलन देवी मंदिर पर सैदपुर बाबा माधवबक्श शिव मंदिर सालों राम जानकी मंदिर शिवगढ़ में हनुमान एलईडी स्क्रीन लगाई गई है

रायबरेली बेसिक शिक्षा विभाग की परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली डायलॉग बच्चों के लिए लगभग 20 लाख से अधिक किताबों की आवश्यकता होगी हिंदी अंग्रेजी माध्यम की पाठ्य पुस्तकों का कार्य या देश जारी हो चुका है किताबों की आपूर्ति जल्दी शुरू हो जाएगी सभी किताबें की आपूर्ति मार्च तक हो जाए नए शैक्षिक सत्र 2024 25 अप्रैल से शुरू होगा जिसके लिए अभी से किताबों का कार्य देश जारी कर दिया गया बजाया है कि किताबों की आपूर्ति क्षेत्र से शुरू होने से पहले ही स्कूलों में पहुंच जाए ताकि पठन-पाठन में कोई बाधा उत्पन्न ना हो बताते हैं कि पिछले वर्ष तक किताबों की आपूर्ति के लिए प्रकाश को को कार्यदेश जारी किया जाता था लेकिन इस बार सिर्फ एक फिल्म को आदेश मिला है

जिला युवा कल्याण एवं क्रांति रक्षक दल विभाग को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कबड्डी और कुश्ती की प्रतियोगिताएं कराई गई जिनमें खिलाड़ियों ने अपना खेल का डैम दिखाया सब जुड़ने कबड्डी में बालक बाग से बछरावां विजेता अमवा उपजेता रहा बालिका वधू से गौरव विजेता बछरावां उपविजेता रहा जूनियर कबड्डी में बालिका वधू विजेता डलमऊ विजेता रहा बालक बाग से सरेनी विजेता चो उप विजेता रहा जीने कबड्डी में बालक बाग से संतोष विजेता दी उपविजेता रहा बालिकाओं की कुश्ती में सब जूनियर से स्वामी विजेता अन्य साहू उप विजेता जूनियर से रोशनी विजेता अस्मिता उपविजेता सीनियर से विजमा विजेता कामिनी उपविजेता और बालकों की कुश्ती में सब जूनियर में सरताज विजेता सूरजभान उप विजेता रहे अंजू यादव ने पुरस्कारों का प्रदान किया

रायबरेली। अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में 2014 में रायबरेली से लोकसभा चुनाव भाजपा लड़े भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल तथा भाजपा के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री  दिलीप यादव ने  जिले में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया स  महाराजगंज कस्बे में बोलते हुए भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन 500 साल के इंतजार के बाद आया है और भारत ही नहीं पूरा विश्व रोमांचित है स  अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है उसके लिए हजारों लोगों ने अपनी प्राणों की आहुति इन 500 वर्षों में दी है स अजय अग्रवाल ने आगे कहा कि आज से इस देश में राम राज्य पूरी तरीके से स्थापित हो जाएगा और भारत पूरे विश्व का सिरमौर बनने जा रहा है और अमेरिका और रूस जैसे देश भारत के पीछे खड़े होंगे। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी व रामलाल अकेला, पूर्व पंचायत सदस्य  प्रभात साहू व नगर पंचायत सदस्य अध्यक्ष  सरला साहू, भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी अनेकों सभासद सभासद तथा सैकड़ो की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर जिला परिषद मार्केट में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया गया आपको बता दे आज अयोध्या नगरी में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा राम उत्सव के पावन अवसर पर कसरावा सुंदरकांड समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार द्विवेदी के द्वारा विधि विधान पूर्वक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी व अधिशासी अधिकारी रामाशीष वर्मा तथा कस्बे वासी मौजूद रहे।

रायबरेली। उद्यान मंत्री  दिनेश प्रताप सिंह ने जनपद अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर रायबरेली के कैनाल रोड स्थित संकट मोचन धाम में प्रभु श्रीराम की आरती की। राज्यमंत्री ने संकट मोचन धाम में भगवान बजरंगबली का दर्शन किया। आयोजित सुंदर काण्ड पाठ में उपस्थित सभी रामभक्तों के साथ सुंदर काण्ड पाठ करने के पश्चात कीर्तन भजन करके प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया एवं आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित कर खुद भी प्रभु के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह  ने कहा कि सैकड़ों वर्षों के बाद यह शुभ अवसर आया जब मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम को भव्य घर मिला। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का गवाह न केवल भारत वरन विश्व के अनेकों देश बने। जिन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खूब प्रशंसा की। यदि गौर करें तो अयोध्या का राम मंदिर न केवल भारत वरन विश्व की एक ऐसी धरोहर है जिससे समूचे विश्व की आस्था जुड़ी हुयी है।

रायबरेली। दिव्य भव्य नव्य राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम जिला जेल में आयोजित किया गया। जिसमें कैदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जेल परिसर में कैदियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान जय जय श्री राम के नारे गुंजायमान होते रहे। कैदियों द्वारा बनाई गई चरण पादुका को भगवान राम के सिंहासन पर भरत के प्रतीक के रूप में रखा गया। इसी तरह महिला व पुरुष कैदियों ने भजन गाकर भगवान राम के वापस लौटने पर जश्न मनाया। जेल अधीक्षक अमिता मिश्रा ने बताया कि एक सौ एक महिला पुरुष बंदियों ने व्रत रखा था। बंदियों द्वारा ही 501 दीए बनाए गए जिसको शाम को प्रज्वलित किया जाएगा। आज का दिन बंदियों के लिए भी ऐतिहासिक दिन माना जाएगा क्योंकि उन्हें जेल में रहते हुए भी सजीव प्रसारण के साथ-साथ पूजा पाठ करने की पूरी स्वतंत्रता दी गई और उनके लिए स्पेशल भोजन की भी व्यवस्था की गई । इस तरह जिला जेल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसी प्रकार पूरे जनपद के हर नुक्कड़ चौराहो व मंदिरों पर अनेकानेक कार्यक्रम किए गए। जहां भक्तों ने भंडारे का भी आनंद लिया।

रायबरेली। राजकीय कालोनी में इन्दिरा उद्यान के समीप विराजमान श्री संकट मोचन धाम के नाम से आज मामा चैराहे का नामकरण हुआ। नगर पालिका परिषद, रायबरेली के अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने बाकायदे नियम कानून से , मामा चैराहे का नाम बदलकर ‘संकट मोचन धाम चैराहा’ कर दिया। इस पर मंदिर कमेटी ने नपाप अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वी.के.शुक्ल, संकट मोचन धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, महन्त महामंडलेश्वर गणेशानन्द पुजारी दिनेश शुक्ला, महन्त कृष्ण बिहारी, शुभम पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, अजय माली, प्रबन्धक सुनील कुमार तिवारी, जेई शुभम पाण्डेय, रवि कुमार, अमर गोपाल, रमेश, शैलेश मिश्र, शमशेर क्षेत्रीय सभासद पुष्पा यादव, जी.एस.शुक्ला, अजय पाल आदि मौजूद रहे। ज्ञातव्य है कि उक्त पंचमुखी हनुमान मंदिर की स्थापना 2002 में विधि विधान से हुई थी। इस चैराहे का नामकरण नगर पालिका अध्यक्ष ने आज कर दिया।

रायबरेली| अयोध्या में दिव्य अलौकिक राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद रायबरेली में भी गजब का उत्साह नजर आया। श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रायबरेली जिला प्रशासन द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज से भव्य राम बारात और झांकी की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शहर भर के राम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शोभा यात्रा जीआईसी से निकल कर चंदापुर स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर पर समाप्त हुई। रास्ते मे जगह जगह लोगो ने फूल बरसा कर और आरती उतार कर राम बारात का स्वागत किया। यह शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों अस्पताल चौराहा, कैनाल रोड, डिग्री कॉलेज चौराहा, घंटाघर होते हुए चंदापुर मंदिर में समाप्त हुई। जहाँ पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने विधिवत पूजा पाठ व आरती करके राम बारात की अगवानी की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

रायबरेली| उद्यान मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने जनपद अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आज रायबरेली के कैनाल रोड स्थित संकट मोचन धाम में प्रभु श्रीराम की आरती की। मंत्री ने संकट मोचन धाम में भगवान बजरंगबली का दर्शन किया। आयोजित सुंदर काण्ड पाठ में उपस्थित सभी रामभक्तों के साथ सुंदर काण्ड पाठ करने के पश्चात कीर्तन भजन करके प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया एवं आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित कर खुद भी प्रभु के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।