रायबरेली में आजाद हिंद फौज के संस्थापक तथा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देने वाले वीर अमर शहीद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर लालगंज नगर में सुभाष चेतना रैली निकाली गई। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने सुभाष चंद्र बोस अमर रहे के नारे लगाए। रैली उपेंद्र सदन से निकलकर नई बजार,करुणा बाजार चौराहा,गांधी चौराहा,बेहटा चौराहा, आचार्य नगर होते हुए कार्यक्रम स्थल बैसवारा इंटर कॉलेज खेल मैदान पहुंची जहां अलग-अलग विधाओं के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। नेता सुभाष चंद्र बोस के जीवन से जुड़ी एक चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें उनके द्वारा किए गए कार्यों को दिखाया गया था।

रायबरेली। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने जगतपुर के बजरंग मजरे सांन्हू कुआँ,रामगढ़ एवं ऊंचाहार ब्लॉक के बाबूगंज में सैकड़ो जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा होती है,श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गांव,गरीब,किसान,नौजवान,झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के साथ खड़ी रहती है,रायबरेली के अभूतपूर्व विकास में सिर्फ और सिर्फ गांधी परिवार का योगदान रहा है।श्री सिंह ने कहा कि गांव,गरीब,किसान का विकास सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है,मौजूदा भाजपा सरकार ने सिर्फ योजनाओं के नाम बदलने का काम किया है।

भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनना जीवन का सौभाग्य: लाला अवस्थी लालगंज/रायबरेली - लालगंज नगर में आज जगह-जगह राम उत्सव की धूम रही। मेन रोड से लगभग 40 दुकान में हर जगह भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की धूम मची रही। जगह-जगह भगवान राम की आकर्षक झांकी लगी और भव्य भंडारा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जगह जगह पर सुंदरकांड, विशाल सुंदर-सुंदर तोरण द्वार, और पंडाल लगाए गए। प्रशासन की ओर से भी कहीं अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए पुलिस मुस्तैदी से तैनात रही। मेन रोड में बिल्लू सरदार की दुकान के सामने समाजसेवी लाला अवस्थी ने अपनी टीम के साथ भव्य भंडारा आयोजित किया जो सुबह 10बजे से शाम तक चला। भंडारे में चाय, पूड़ी, सब्जी, बूंदी आदि का वितरण किया गया।भंडारे में भगवान राम दरबार की सुंदर सजावट कर पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमोद कुमार तिवारी, कुक्की सरदार, शिवम पांडेय,सिद्धार्थ त्रिवेदी, श्रीकान्त त्रिवेदी, टी के शुक्ला, बीनू तिवारी, मिंटू सिंह,शिव महेश बाजपेई, अतुल शर्मा, शिवम मिश्रा,विनय कुमार, सत्यम मिश्रा, अभिषेक शर्मा,अंकुर वर्मा, आदित्य मिश्रा, पारुल शुक्ला, मयंक त्रिवेदी, आकाश शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

रायबरेली 22 जनवरी 2024 अयोध्या में दिव्य अलौकिक राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद रायबरेली में भी गजब का उत्साह नजर आया। श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रायबरेली जिला प्रशासन द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज से भव्य राम बारात और झांकी की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में  शहर भर के राम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शोभा यात्रा  जीआईसी से निकल कर चंदापुर स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर पर समाप्त हुई। रास्ते मे जगह जगह लोगो ने फूल बरसा कर और आरती उतार कर  राम बारात का स्वागत किया।  यह  शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों अस्पताल चौराहा, कैनाल रोड, डिग्री कॉलेज चौराहा, घंटाघर होते हुए चंदापुर मंदिर में समाप्त हुई। जहाँ पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने विधिवत पूजा पाठ व आरती करके राम बारात की अगवानी की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ मसूर के फसल में लगने वाले रोग की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

रायबरेली। वर्तमान समय में लगभग 500 वर्षों की प्रतिक्षा के पश्चात अयोध्या में होने वाले भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भारतवर्ष में ही नहीं अपितु विश्व के अन्य राष्ट्रों में भी हर्ष एवं उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी माहौल को लेकर भारतवर्ष के प्रत्येक कोने कोने में प्रभु श्री राम की झांकियां, शोभा यात्राएं, अखंड श्री रामचरितमानस पाठ एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान एवं रंगमंचों का आयोजन किया जा रहा हैस  इसी कड़ी में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत बछरावां कस्बे में रामलीला मैदान से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई ।

सफलता हमेशा असफलता के स्तंभ पर खड़ी होती है। इसलिए किसी को भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए। ये विचार थे महान नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के। "तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा देने वाले,जोशीले भाषणों से लोगों में ऊर्जा भरने वाले, आजादी की जंग में प्रमुख भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को मनाई जाती है।आज पूरा देश सुभाष चंद्र बोस की 127 वी जयंती मना रहा है जिसे पराक्रम दिवस के रूप में भी जाना जाता है। देश के महान सपूत और स्वतंत्रता सेनानी,सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर मोबाइल वाणी परिवार के तरफ से उनको सादर नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि !