एक तरफ अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर राम भक्तों में जहां उत्साह बना रहा इसके साथ ही राम भक्तों की सुरक्षा के लिए देश के सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे इसी क्रम में रायबरेली जिले के गंगा घाटों पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन की तरफ से की गई थी क्योंकि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या पहुंचने वाले भक्ति गंगा नदी से जल लेकर जा रहे थे इसी को लेकर गंगा घाटों पर पिछले दो दिनों से पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी जिससे किसी राम भक्त को किसी घटना से न जूझना पड़े इसी क्रम में सरेनी कोतवाली क्षेत्र के गगासो गंगा तट पर भी सुरक्षा के खड़े इंतजाम रहे गेगासो पुलिस चौकी इंचार्ज अजीत कुमार सिंह अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ गंगा घाट पर मुस्तैद रहे जिससे किसी राम भक्त को कोई दिक्कत ना हो राम भक्तों ने गंगा तट पर पुलिस कर्मियों को अपनी सुरक्षा में देख काफी खुश नजर आए
आज भले ही अयोध्या में राम मंदिर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भव्य तरीके से की गई हो लेकिन रायबरेली के संत उमेश चैतन्य महाराज ने 2017 में गंगा नदी के किनारे स्थित 8 किलोमीटर की दूरी के मंदिरों में लेट कर परिक्रमा करते हुए पहुंचे थे और उमेश चेतन महाराज ने संकल्प लिया था कि राम मंदिर का भव्य निर्माण हो और आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें देश भर के जाने-माने लोग और राम भक्त उपस्थित रहे संत उमेश चैतन्य ने कहा कि आज हमारा संकल्प पूरा हुआ भगवान राम लला विराजमान हुए हम सब बहुत खुश है देशवासियों को हमारी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं
रायबरेली । अयोध्या में हो रही रामलाल लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महिला जिला अस्पताल गर्भवती महिलाएं एडमिट है उनके अंदर आज के दिन अगर पुत्र प्राप्ति होती है तो उसका नाम राम वह अगर पुत्री पैदा होती है तो उसका नाम सीता रखने की बात जरूर कहीं जा रही है फिलहाल अधिकतर महिलाएं चाह रही है कि आज के इस शुभ दिन पर अगर डिलीवरी हो तो वह प्रभु राम की कृपा होगी और जो भी संतान जन्म लेगी वह कहीं ना कहीं भाग्यशाली जरूर होगी क्योंकि आज का दिन पूरा देश इसको दीपावली के तौर पर मना रहा है वहीं सीएमएस रेनू चौधरी ने बताया कि अभी तक पांच बच्चों की डिलीवरी हो चुकी है रात तक और भी डिलीवरी होनी है ।
हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार बीस तीन सालों में दुनिया के पांच बड़े व्यापारियों की संपत्ति में दोगुने से ज्यादा का इजाफा हुआ है, जिस समय इन अमीरों की दौलत में इजाफा हो रहा था, ठीक उसी समय पांच मिलियन लोग गरीब से और ज्यादा गरीब हो रहे थे। इससे ज्यादा मजे की बात यह है कि हाल ही में दावोस में हुई वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम की बैठक में शीर्ष पांच उद्योगपतियों ने एक नई रणनीति पर चर्चा और गठबंधन किया।
राम राम मंदिर प्रतिस्थापना के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन
राम मंदिर प्रतिस्थापना के अवसर पर भव्य झांकी का आयोजन
जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
रायबरेली- रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला प्रसासन ने निकाली भगवान राम सीता की झांकी, जिसमे मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी सिटी मजिस्ट्रेट सहित जय श्री राम के नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न स्थान से होते हुए चंदापुर मंदिर में कार्यक्रम का होगा समापन, डीएम हर्षिता माथुर द्वारा पूजा पाठ कर प्रसाद किया जाएगा वितरण
रायबरेली में जिला कारागार प्रशासन द्वारा अयोध्या में चल रही रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जेल में बंद बंधिया को प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया गया आपको बता दे कि आज दिनांक 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को समय करीब 11:00 से ही रायबरेली जनपद के जिला कारागार में जेल प्रशासन द्वारा अयोध्या में चल रहे राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्थापना का पूरा प्रसारण जिला कारागार में बंद बंधिया को भव्य आयोजन कर दिखाया गया जेल अधीक्षक हर्षित मिश्रा ने बताया कि जिला कारागार में इस समय लगभग 1200 से अधिक बंदी बंद है सुबह पहले रामचरितमानस के बालकांड के पाठ का आयोजन किया गया वहीं रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिला कारागार में 101 बंदियों ने व्रत भी रखा है जिनके भोजन के लिए जेल प्रशासन पूरी व्यवस्था कर रहा है और जेल के समस्त स्टाफ के साथ बैंड बंधिया ने श्री राम मंदिर का पूरा लाइव प्रसारण भी देखा है इस दौरान कुछ बंदियों ने राम भजन का गायन भी किया
रायबरेली के महिला थाने में सुलह समझौता के लिए आए जोड़ो मैं एक बार फिर साथ रहने के लिए राजी हुए इन्हीं जोड़ों में से एक वीडियो ऐसा सामने आया है कि जो जीवन के हर पहलू को भगवान राम से जुड़ा साबित करता है आपको बता दे कि आज दिनांक 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को समय करीब 1:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर स्थित महिला थाने में थाना अध्यक्ष पुष्पा की अध्यक्षता में पति-पत्नी के विवादों के बीच मिले शिकायती पत्रों में सुनवाई करते हुए कई जोड़ों को समझा बूझकर उन्हें एक साथ रहने के लिए राजी किया इस दौरान एक जोड़े का एक ऐसा वीडियो सामने आया जो जीवन के हर पहलू पर भगवान राम से जुड़ा हुआ साबित हो रहा है यहां एक पति पत्नी के विवाद का रविवार को पटाक्षेप हुआ था लेकिन दोनों पति-पत्नी का कहना था कि वह सोमवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन एक साथ रहने के लिए शपथ लेंगे और आज के दिन थाना अध्यक्ष पुष्पा सिंह की अध्यक्षता में दोनों के बीच लिखा पड़ी में समझौता हो गया थाना अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने बताया कि कई बैठकों के बाद इन दोनों का मामला फाइनल हुआ है यह जोड़ा बछरावां थाना क्षेत्र का रहने वाला है जो आज श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा के दिन एक साथ रहने के लिए राजी हुए हैं
