नगर स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गेट के पास लगी राज्य सरकार की होर्डिंग में लगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की लगी फोटो को कालेज के प्राचार्य ने कर्मचारियों द्वारा तोड़वा कर नाले में फेकवाया गया

सरेनी रायबरेली सरेनी विकास खंड के अंतर्गत पूरे चंदू मे कथा चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह तीसरे दिन शुक्रवार को भक्ति के रंग में पूरी तरह कथा व्यास द्वारा राधा कृष्ण की गूंज के साथ झूमत नजर आए।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली तरुण सक्सेना के दिशा निर्देश में 9 मार्च 2024 को दीवानी न्यायालय रायबरेली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

रायबरेली, जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने स्थाईऔरअस्थाई गौशालाओं के निरीक्षण के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों के साथ विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में बैठक की।

रायबरेली जिला अधिकारी कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में ग्राम पंचायत में काम करने वाले कर्मचारी पहुंच गए। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिला पंचायत राज अधिकारी पर आरोप लगाया गया कि उनको कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत विभाग में कार्य करने वाले कर्मचारियों की कुछ समस्याओं को लेकर शिकायती पत्र दिया गया था। मगर उनके द्वारा अभी तक उनका निदान नहीं किया गया। ग्राम पंचायत विभाग में जिन कर्मचारियों की तैनाती की गई है उनका शोषण किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के कार्य न करवाकर उनसे राजस्व विभाग के कार्य करवाए जा रहे है। जब कि उन कर्मचारियों को राजस्व विभाग का जरा भी ज्ञान नहीं है।

अयोध्या में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही भक्तों में एक गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है देश-विदेश से प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए भक्ति अयोध्या नगरी पहुंच रहे हैं कोई साधन से जा रहा है तो कोई पैदल ही अपने आराध्य के दर्शन के लिए जा रहा है इसी कड़ी में गुजरात के भावनगर जिले के जैसर तहसील के करला गांव के रहने वाले दो युवक अहीर तरुण व अहीर जयदीप में भी अपने प्रभु की भक्ति का ऐसा जुनून चढ़ा की दोनों युवक साइकिल से ही 1800 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए साइकिल से ही प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए निकल पड़े शुक्रवार की सुबह वह दोनों युवक बांदा बहराइच हाईवे होते हुए जा रहे थे जिनमे से राम भक्त अहीर तरुण ने बताया कि हम सब भाग्यशाली हैं जो अपने प्रभु श्री राम को अपने घर में 500 वर्षों बाद वापस आते देख पा रहे हैं करोड़ों हिंदुओं की तपस्या सफल हुई है इसीलिए हम लोग भगवान राम लाल के दर्शन के लिए साइकिल से ही निकल पड़े

रायबरेली में ऑनलाइन भैंस खरीदने वाला दूधिया साइबर ठगी का शिकार हो गया है। दूधिये से साइबर ठगों ने दस हज़ार झटक लिया है। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के टांडा गांव का है। यहां के रहने वाले सुनील कुमार अपने गांव में दूध का व्यापार करते हैं। सुनील अपने तबेले में भैंस की संख्या बढ़ाना चाहते थे। उसी दौरान उन्होंने मोबाइल पर किसान भाइयों डेरी फार्म नाम के यूट्यूब चैनल पर दुधारू भैंस देखी थी। चैनल पर इन भैंसों को ऑनलाइन खरीदने के लिए स्क्रीन पर दिये गए नंबर से संपर्क करना बताया गया था। सुनील ने दिये गये नंबर पर संपर्क किया तो शुभम नाम के व्यक्ति ने ख़ुद को जयपुर का व्यापारी बताते हुए भैंसों का रेट बताया। शुभम ने बताया कि उसके पास अच्छी नस्ल की भैंस उपलब्ध है जो दिन में 18 लीटर तक दूध देती है। साइबर ठग शुभम ने भैंस की कीमत 55 हजार रुपए बताई। साइबर ठग ने व्हाट्सऐप पर भैंस की तस्वीर भी भेज दी। सुनील ने इसे खरीदने की इच्छा जताई तो साइबर ठग ने दस हज़ार रुपये एडवांस मांगा। उसने कहा कि दस हज़ार मेरे अकाऊंट में भेज दो बाकी रकम भैंस डिलीवर होने के बाद देना। इसके बाद सुनील ने साइबर ठग शुभम के खाते में दस हज़ार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। दूसरे दिन जब भैंस नहीं आई तो उसने शुभम को फोन किया। साइबर ठग शुभम ने कहा पच्चीस हज़ार और भेजो तब भैंस मिल पाएगी। इसके बाद सुनील कुमार को शंका हुई कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हो गया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर एसपी अभिषेक कुमार ने मामले में कोई ऐक्शन लिया या नहीं यह जानने ले। लिए सीयूजी नंबर पर काल की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

रायबरेली पावर कॉरपोरेशन की ओर से बकाया नहीं जमा करने वालों की घरों की बिजली गुल कर दी गई है ।आपको बता दें कि विद्युत विभाग की ओर से अभियान चलाकर करीब ढाई सौ बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। अधीक्षण अभियंता रामकुमार ने बताया कि कटघर संताव, ऊंचाहार जगतपुर सलोन में विद्युत विभाग के द्वारा अभियान चलाया गया और जिन उपभोक्ताओं के बिजली के बिल बकाया थे।उन सभी बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए है।और उन्हें चेतावनी दी गई कि जल्द से जल्द बिजली के बिल का भुगतान कर अपना कनेक्शन चालू करवा लें,और अगर कोई कनेक्शन कटने के बाद चोरी करता हुआ पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

दोस्तों,सूरज से मिलने वाली ऊर्जा को सौर ऊर्जा कहते हैं। इंदौर जिले के महू से लेफ्टिनेंट कर्नल अनुराग शुक्ला ऊर्जा के बारे में जरुरी जानकारी दे रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी जानकारी..

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.. हो जाइए तैयार।