Transcript Unavailable.

2016 में 14% छात्र औपचारिक शिक्षा से बाहर थे जो कि देश में 2023 में भयानक सुधार होने के बाद भी अब मात्र 13.2 फीसद बाहर हैं ... 2016 में 23.4 फीसद अपनी भाषा में कक्षा 2 का पाठ नहीं पढ़ पाते थे आज 2023 में अति भयानक सुधार के साथ ये आंकड़ा 26.4 प्रतिशत है ... देश के आज भी 50 फीसद छात्र गणित से जूझ रहे हैं ... मात्र 8 साल में गणित में हालात बद से बदतर हो गए ... 42.7% अंग्रेजी में वाक्य नहीं पढ़ सकते हैं... अगर आप सरकार से जवाब माँगिए , तो वे कहती है कि वो लगातार बैठकें कर रहे हैं लेकिन असर की रिपोर्ट बताती है कि ये बैठकें कितनी बेअसर हैं... तो विश्व गुरु बनने तक हमें बताइये कि *-----आपके गांव या जिला के स्कूलों की स्थिति क्या है ? *-----वहां पर आपके बच्चों को या अन्य बच्चों को किस तरह की शिक्षा मिल रही है ? *-----और आपके गाँव के स्कूलों में स्कुल के भवन , बच्चों की पढ़ाई और शिक्षक और शिक्षिका की स्थिति क्या है ?

रायबरेली उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव कमल सिंह चौहान ने पेश हुए बजट पर कहा कि सरकार से बड़ी उम्मीद लगाए बैठा था की कुछ राहत मिलेगी किंतु ऐसा नहीं हुआ दिख रहा। देश में अर्थव्यवस्था संभाल नहीं रही है। सरकार ने 3 करोड़ से ज्यादा लोगों की नौकरियां क्यों ले ली हर महीने पेपर क्यों लीक हो रहे हैं। बोल

लालगंज रायबरेली उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ जीरो टार लेंस का दावा करते हुए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में हो रहे सरोवर बनाने में भले ही अपने नियम बना रहे हो। उत्तर प्रदेश सरकार के सभी दावे रह जा रहे हैं। ग्राम पंचायत चिलौला भगरिया में सरोवर पीले ईट और बालू का सरोवर तालाब का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रायबरेली मोबाइल वाणी की टीम पहुंचने से ग्रामीणों ने निर्माण कार्ड का विरोध किया जेपी यादव,सुनील कुमार यादव, अमरेंद्र यादव, सिद्धनाथ एडवोकेट आदि लोगों ने निर्माण कार्य का विरोध किया।

दुनिया का सबसे कड़वा सच सत्य है और हमारा सबसे बड़ा शत्रू आवेश और क्रोध है।

बीडीसी संजय बाबा का उत्तम कार्य

आवारा पशुओं से ग्रामीण किसान परेशान मदद के लिए लगा रहे गुहार

रायबरेली। आधुनिक रेल कोच कारखाने में कई बड़ी कंपनियां प्राइवेट तौर पर काम कर रही है। पेटी ठेकेदार और डेली वेजेस श्रमिकों से रेल कोच में डिब्बे बनाने का काम करती हैं। समय से श्रमिकों का भुगतान न होने से गुरुवार को सैकड़ो लेबर श्रमिकों ने रेल कोच फैक्ट्री के गेट नंबर 3 पर धरना प्रदर्शन कर दिया। धरना प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों सौरभ सिंह, मोहित, रामकुमार, सुरेश, सत्यम ,अनुभव, आशीष ,राजेश, पंकज साहू, मनीष तिवारी, महानंद आदि ने बताया कि उनके समेत करीब 400 श्रमिक हिंदुस्तान फाइबर बड़ोदरा की कंपनी में काम करता है। पिछले पांच माह से पैसा बकाया है। वेतन देने में भी घपले बाजी की जाती है। इसके अलावा किंग जैसी कंपनियों में भी बराबर लेबरों का शोषण किया जा रहा है। पैसा खाते में भेज कर उनके गुर्गे श्रमिकों से वसूली कर लेते हैं अन्यथा काम से निकाल देते हैं। हालांकि हिंदुस्तान फाइबर कंपनी के मैनेजर मुकेश शर्मा ने सितंबर अक्टूबर का मानदेय शनिवार को देने की बात कही है

रायबरेली। अमावा निवासी भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव तथा पूरे रायबरेली जिले की जनता की मांग के चलते भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल आज केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से उनके उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिले तथा  केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा रायबरेली के अमावा ब्लाक स्थित अति प्राचीन एवं सिद्ध झारखंडेश्वर मंदिर के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यकरण  हेतु ज्ञापन दिया । केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पत्र पर आदेश करते हुए बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग से इस संबंध में रिपोर्ट एवं एस्टीमेट मांगा है, तथा रिपोर्ट के प्राप्त होते ही वह केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से झारखंडेश्वर मंदिर के  जीर्णाेद्धार एवं सौंदरीकरण के एस्टीमेट को स्वीकृत करेंगे। भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि झारखंडेश्वर मंदिर की बहुत बड़ी मानता है तथा यहां पर साल में लाखों लोग दर्शन के लिए आते हैं तथा उनके द्वारा यह कार्य करने से उनको भी महान पुण्य प्राप्त होगा।

रायबरेली। उत्कृष्ठ कार्य एवं अनुशासित कार्यशैली पर होमगार्ड जिला कमांडेड बृजेश मिश्रा एवं कार्यकारी प्रभारी निरीक्षण कमलेश कुमार द्वारा कोतवाली में तैनात होमगार्ड राजेश सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया है।       बताते चले की होमगार्ड के उच्चाधिकारियों द्वारा माह भर में अच्छे टर्न आउट एवं निपुणता से ड्यूटी करने वाले होमगार्डों को सम्मानित कर अन्य होमगार्डों को प्रेरित करने की पहल शुरू की। जिस पर होमगार्ड  कमलाकांत शास्त्री को इस माह का प्रशस्ति पत्र कार्यकारी प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार के हाथों प्रदान कराया गया। जिस पर सभी होमगार्डों ने राजेश सिंह को माला व मिष्ठान खिला खुशी व्यक्त की। इस दौरान विभाग के एसीसी बुद्धिसेन शर्मा, पीसी इन्द्रमणि सिंह चौहान, बीओ राजेश राय एवं होमगार्ड रामयश मौर्य, रामप्रताप, रामदास, सतीश सिंह, प्रदीप सिंह, रमापति, लाल मोहम्मद, रामराज, ईशा मोहम्मद, दिनेश सिंह, धर्मदास, माताफेर, धर्मेंद्र मौर्य सहित दर्जनों होमगार्ड मौजूद रहे। -----------------------------------