रायबरेली जिले के ऊंचाहार से गुजर रहे एनएचएआई बाईपास की राह में आ रहे प्राथमिक विद्यालय को हटाने की कवायद शुरू कर दी है।वही एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया जमुनिया हार गान में बना प्राथमिक विद्यालय बाईपास में आ रहा है।उसे हटवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है ग्राम सभा मे ही विद्यालय की जमीन खोज ली गई है ,बीएसए और इंजीनियर को अवगत करा दिया गया है।जल्द ही जमीन का निरीक्षण कर विद्यालय का निर्माण शुरु करवा दिया जाएगा।ताकि छात्र छात्राओं को पढ़ाई में दिक्कत न हो,विद्यालय निर्माण के बाद विद्यालय हटवा दिया जाएगा ।
रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में दबंगो का आतंक बढ़ता ही जा रहा है।मामला बाबा के पुरवा गांव मे उस ववक़्त हड़कंप मच गया।टीकाराम के पुरवा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव के रहने वाले उपेंद्र को दबंगों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया।वही पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई है,पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।कोतवाली प्रभारी आदर्श सिंह ने बताया की उपेन्द्र की तहरीर पर चार दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
रायबरेली में आज पीडब्ल्यूडी आफिस के भीतर बेखौफ दबंग बदमाशों ने एक ठेकेदार पर जानलेवा हमला बोल दिया। बदमाशों ने ठेकेदार की गाड़ी चकनाचूर कर दी। मामला शहर कोतवाली के पीडब्ल्यूडी ऑफिस के भीतर का है जहाँ ठेकेदार आनंद तिवारी किसी काम से कार्यालय गए थे। वही पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसकी गाड़ी पर हमला बोल दिया और दिनदहाड़े कार में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हुई घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आसपास के सीसी कैमरा खंगाले है। पीड़ित ठेकेदार ने बताया कि नकाबपोश हमलावरों ने डंडों व लोहे की राड से हमला बोल दिया। हमले में ठेकेदार व उसके एक साथी को मामूली चोटे आई हैं। शहर के इंदिरा नगर निवासी आंनद तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पहले फोन पर टेंडर न डालने के लिए धमकी दी थी उस समय पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई और आज अज्ञात लोगो पीडब्ल्यूडी ऑफिस में गाड़ी तोड़ दी। वही पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें किसी ने सूचना दी कि ठेकेदार की गाड़ी तोड़ दी गई। सीसीटीवी में कुछ भी कैद नहीं हुआ है। लेकिन पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार अधिकारी ने अपने कार्यालय में दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना पुलिस को देना भी मुनासिब नहीं समझा। इस मामले पर क्षेत्राधिकार सदर ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार की गाड़ी तोड़े जाने की सूचना मिली है मामला दर्ज कार्यवाही की जा रही है।
रायबरेली जिले के जगतपुर कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया,स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे सीएचसी में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है ।सीएचसी में तैनात डॉक्टर प्रवेश श्रीवास्तव ने बताया की घायल युवक का नाम राकेश कुमार है।राकेश कुमार कस्बे में होटल चलाता है।आज सड़क पार करते समय घायल हो गया था।प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है ।
रायबरेली दीवानी एवं सत्र न्यायालय के एफटीसी फर्स्ट ने ऑनर किलिंग के आरोपी को आजीवन कारावास व 25000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला साल 2019 के सलोन कोतवाली क्षेत्र के इछवापुर गढ़ी इस्लाम नगर गांव का है। जहां के रहने पंकज वर्मा की चचेरी बहन अंजू ने घर वालों की मर्जी के बिना गैर बिरादरी के युवक के साथ शादी कर ली थी। शादी करने के बाद वह अपने पति के साथ बाहर चली गई थी। वो लगभग 7 वर्षों बाद वापस आई। तो एक दिन जब वह शौच के लिए जा रही थी तो उसके चचेरे भाई पंकज ने क्रिकेट खेलने वाले बैट से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। मृतका के पति ने सलोन कोतवाली में मामला दर्ज कराया। मामले की जाँच करते हुए सलोन पुलिस ने आरोपी पंकज वर्मा को नामजद करते हुए क्राइम न 159/19 दर्ज किया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। लंबे चले ट्रायल के बाद आज एफटीसी प्रथम अमित कुमार यादव ने ऑनर किलिंग के आरोपी पंकज वर्मा को हत्या का दोषी माना और उसे आजीवन कारावास के साथ ₹25000 अर्थ दंड की सजा सुनाई। जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया मामले की पैरवी सरकारी अधिवक्ता दिनेश बहादुर सिंह ने की।
“एक राष्ट्र एक चुनाव” का विचार भले ही बहुत अच्छा है, इसके समर्थन में दिए जाने वाले तर्क की देश के विकास को गति मिलेगी, राजनीतिक दल हमेशा राजनीतिक के मूड में नहीं रह पाएंगे और कि इससे देश का पैसा बचेगा, विचार के लिहाज से बहुत अच्छा है। इन सब बातों को देखते हुए इसको स्वीकार किया जाना चाहिए, लेकिन मूल सवाल अब भी बना हुआ है कि केंद्र की सत्ता पर काबिज बड़े राजनीतिक दल अपने विस्तार की लालसा को रोक कर राज्यों की सरकारों को उनका काम करने देंगे, भले ही वह उनकी विचारधारा और पार्टी की सरकार न हो?
हमारे और आपके मत से तैय होगा देश का भविष्य।।
राम मंदिर भक्तों की आस्था एवं मर्यादा का प्रतीक है।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। आप भी अपने चुटकुले रिकॉर्ड करें फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतिए आकर्षक इनाम।
ऊंचाहार सब्जी मंडी आज के रेट जहां आलू रहा 850 रुपए कुंतल वही प्याज का रेट 2500 कुंतल हरी मटर रही 2900 रुपए कुंतल 550 रुपए कैरेट रहा टमाटर का रेट
