महाराजगंज रायबरेली, क्षेत्र दौतरा बाजार में विगत वर्षों की बात इस वर्ष भी श्री हरिद्वार पुरी नागा बाबा की स्मृति में 3 फरवरी दिन शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से आए हुए भक्त श्रद्धालु ओ ने प्रसाद ग्रहण कर प्रसाद ग्रहण कर पूर्ण की प्राप्ति की आपको बता दें कि मौजूदा महंत शिवानंद पुरी जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया इस दिव्य स्थान पर हर वर्ष 3 फरवरी को श्री हरिद्वार पुरी नागा बाबा की स्मृति में विशाल भंडारे का आयोजन होता है जिसमें क्षेत्र के ही नहीं दूरदराज से भी हजारों भक्त श्रद्धालुओंभंडारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विक्रांत अकेला,प्रधान प्रतिनिधि जनई जीतबहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान अतुल सिंह, भूपेंद्र सिंह, अशोक सिंह ,ननकू सिंह आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महाराजगंज विकासखंड के ग्राम थुलवासा में समाजवादी पार्टी के द्वारा पी डी ए जन पंचायत का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के कुशल निर्देशन में यह कार्यक्रम गांव-गांव पंचायत पंचायत आयोजित किया जा रहे हैं। पूर्ण जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए विधानसभा 177 के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। ग्राम वासियों को जन संवाद कार्यक्रम स्थापित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारती ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी औसत से लोकसभा तक पहुंचाने का काम करेंगे।

रायबरेली।राणा बेनी माधव जिला अस्पताल के एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी(एआरटी) सेंटर में सीडी-4 मशीन का शुक्रवार को उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. महेंद्र मौर्य ने किया | इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों को दी जाने वाली औषधियों की प्रभावशीलता को जांचने के उद्देश्य से सीडी-4 की जांच किया जाना महत्त्वपूर्ण हैं । इस अवसर पर मौजूद ए आर टी केंद्र के नोडल अधिकारी डा प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में संचालित हो रहे ए आर टी केंद्र में वर्तमान में 1010 व्यक्ति निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ ले रहे है | अब सीडी-4 की जांच केंद्र पर ही उपलब्ध होने से उन्हें इसका त्वरित लाभ मिल सकेगा मशीन को संचालित करने वाले प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की इससे पूर्व एचआईवी संक्रमितों के रक्त का नमूना लेकर लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था जिससे सीमित संख्या में ही जांच किया जाना संभव हो पाता था परंतु नई मशीन लग जाने से कार्य में और तेजी आयेगी । इस अवसर पर वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डा अल्ताफ हुसैन , जिला अस्पताल की मैट्रन श्रीमती अर्चना पांडेय, क्वालिटी मैनेजर डा बी आर यादव , केंद्र के परामर्शदाता अमित दुबे , डाटा मैनेजर हिमांचल सिंह , फार्मासिस्ट प्रियंका गुप्ता , केयर कोऑर्डिनेटर विजय कुमार मौर्य उपस्थित रहे ।

रविवार को दानेश्वर शाखा का अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ जिसमें कुल 14 लोग उपस्थित रहे। शारीरिक अभ्यास में मंत्र सहित 13 सूर्य नमस्कार अमरेंद्र बहादुर के द्वारा कराए गए। आपको बता दे की सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यास के क्रम में ताड़ासन, वीरभद्र आसन, अर्धकटि चक्रासन, त्रिकोण आसन, वृक्षासन, सहित आदि आसनों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं मौजूद कंचन वर्मा ने गण शिक्षक की भूमिका का निर्वहन किया अनुलोम विलोम कपालभाति भस्सिका व भ्रामरी प्राणायाम, हरिपाल के निर्देशन में संपन्न हुए गीत शाखा कार्यवाह कराया।

डोटर बाजार में पूरी नागा बाबा की स्मृति में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि विकासखंड अंतर्गत हरिद्वार पुरी नागा बाबा की स्मृति में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आपको बता दे कि इस ग्राम में हरिद्वार पुरी नागा बाबा के नाम से प्रसिद्ध स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर प्रसाद ग्रहण किया। महंत ने बताया कि यह भंडारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है जिसमें हजारों लोग मौके पर पहुंचकर दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस प्रसिद्ध स्थान पर कई बार चमत्कार भी देखने को मिला है। बताया जाता है कि यहां पर जो भक्त माथा टेकता है, उसकी सभी मुरादे पूरी होती है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान अतुल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में एक दिन पहले रामचरितमानस का पाठ कराया जाता है और उपरांत भंडारे का आयोजन जिसमें सभी ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिलता है।

रायबरेली। बरखंडी विद्या पीठ इण्टर कॉलेज के मैदान पर आयोजित बरखंडी स्मारक राज्य हांकी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच कैंट स्टार क्लब वाराणसी वर्सेस स्टार इलेवन बलरामपुर के बीच खेला गया, बलरामपुर ने टास जीत कर खेल शुरू किया और खेल के 25वें मिनट में पहला गोल रवी राजभर द्वारा किया गया, 38वें मिनट में मोनू राजभर ने दूसरा गोल किया और इस प्रकार बलरामपुर ने 2/0 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बना ली। दूसरा फाइनल मैच दूसरा सेमीफाइनल मैच रामपुर हॉस्टल वर्सेस स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स कॉलेज के द्वारा टॉस जीतकर खेल शुरू किया गया, खेल के 55वें मिनट में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के दानिश ने एक गोल किया जिसमें लखनऊ ने 1/0 से जीत दर्ज की दोनों मैचों के निर्णायक कवि यादव, मुशीर अहमद, अजहर अब्बास और सुनील चौधरी रहे। जबकि स्कोरिंग अनुराग श्रीवास्तव व पवन सिंह के द्वारा की गई। 5 फरवरी सोमवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच का मुकाबला प्रातः 12ः00 बजे से स्टार इलेवन बलरामपुर और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच होगा

रायबरेली।  भारतीय जनता पार्टी के हरदोई के पूर्व सांसद एवं सीनियर एडवोकेट पूर्व महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह बछरावां विधानसभा क्षेत्र में कई पुराने कार्यकर्ताओं एवं संघ परिवार में जाकर संपर्क किया एवं कार्यकर्ताओं के साथ हर पल साथ रहने का आश्वासन दिया भाजपा नेता ने रायबरेली से भी इस बार कमल खिलाने की अपील की श्री सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी का हर कार्य कर्ता समर्पित भावना से कार्यकर्ता है इसका उद्देश्य लक्ष्य प्राप्त करने के लिए होता है आज केंद्र एवं प्रदेश सरकार में कार्यकर्ताओं की तपस्या के बल पर ही सरकार बन रही है राम मंदिर निर्माण को भारतीय समाज की सदियों की इच्छा पूरी होने जैसे बताया उन्होंने कहा कि सदियों की प्रतीक्षा में अयोध्या मैं प्रभु राम अपने भव्य राम मंदिर में विराजमान है पूर्व विधायक राजाराम त्यागी सरकार की उपलब्धियां को गिनते हुए राम मंदिर महिला आरक्षण बिल पास होने को लेकर तीन तलाक अनुच्छेद 370 और डिजिटल क्रांति का जिक्र किया भाजपा नेता ने कहा कि सरकार खेती-बाड़ी को लाभकारी बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार ने पहली बार 10 करोड़ से अधिक छोटे बड़े किसानों को देश की कृषि नीति एवं योजनाओं में प्रमुखता दी श्री त्यागी ने कहा भाजपा सरकार बनाने में महिलाएं ज्यादातर मत भाजपा के पक्ष में करके सरकार निर्माण में हम भूमिका निभाती हैं इस अवसर पर पूर्व सांसद राघवेंद्र सिंह बछरांवा पहुंचे जहां आरएसएस के स्व0 गिरिजा शंकर मिश्र का जिक्र करते हुए उनके पुत्र संघ परिवार के मनोज मिश्रा के आवास पर भी पहुंच कर पुराने कार्यकर्ताओं के साथ भेंट की इस अवसर पर रामकिशोर गुप्ता विनोद सिंह प्रधान हरिओम सिंह मुन्ना सिंह राम लखन लोधी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने महाराजगंज मंडल में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा को हटाते हुए विवेक पांडे को नया मंडल अध्यक्ष महाराजगंज का मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बुद्धि लाल पासी द्वारा उनको यह जिम्मेदारी देते हुए मुंह मीठा कराया गया। वही पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंडल अध्यक्ष महाराजगंज विवेक पांडे ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, इसका बाखूबी से निर्वहन किया जाएगा। और जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उनका पालन करते हुए संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर अखिलेश तिवारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायबरेली ब्लाक प्रमुख जगतपुर अंजनी पांडे सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य लोग मौजूद रहे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष के पिता एवं समाजसेवी स्वर्गीय नवल किशोर वर्मा की प्रतिमा का रिटायर्ड पुलिस अधीक्षक राजू बाबू व मऊ जिला जज आनंद सिंह के द्वारा अनावरण किया गया। विकासखंड क्षेत्र शिवगढ़ की ग्राम सभा पिंडौली मजरे मवैया गांव निवासी स्वर्गीय नवल किशोर वर्मा की प्रतिमा का अनावरण रायबरेली जनपद में पूर्व में रायबरेली में तैनात रहे एडिशनल एसपी राजू बाबू जो यहां से बाराबंकी स्थानांतरित होने के बाद पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला था। तथा मऊ जनपद में मौजूदा समय में तैनात जिला जज आनंद सिंह के द्वारा अनावरण किया गया। इस मौके पर रायबरेली जनपद के भाजपा नेता व कार्यकर्ता तथा बछरावां क्षेत्र के व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर प्रतिष्ठित व्यवसायी तथा समाजसेवी सौर्य मंडल शुक्ला, शिक्षाविद भगवान कुमार अवस्थी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोनू वर्मा, अजय अग्रवाल सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मुरैनी गांव नहर के पास लगातार अजगर मिलने का सिलसिला जारी है आज फिर एक अजगर ग्रामीणों ने देखा। जिसे देखकर गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह के द्वारा जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तथा ग्रामीणों की मदद से अजगर को आज पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। अभी तक लगभग एक दर्जन के आसपास अजगर लोगों को लगातार दिखाई पड़ रहे हैं। जैसे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस मौसम में अधिकतर धूप में सेखने के लिए अजगर बाहर निकलते हैं। फिर भी लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।