रायबरेली भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री एवं देश के किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयन्ती किसान दिवस के रूप में सपा मुख्यालय सुपर मार्केट में मनायी गयी। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह राजनेता के साथ एक कुशल प्रशासक भी थे। उ0प्र0 के मुख्यमन्त्री एवं देश के गृहमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्य जनता हमेशा याद करेगी। काँग्रेस की स्वार्थी नीति के कारण प्रधानमन्त्री के रूप में उन्हें खुलकर कार्य करने का समय नहीं मिला। इस अवसर पर किसान नेता बुद्धेन्द्र बहादुर सिंह व शिवनारायन सोनकर को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की मांग की।