इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में राहगीरों के साथ साथ स्थानीय लोगों को ठंड से राहत देने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशन पर नगर पालिका परिषद भरवारी नगर क्षेत्र के 25 वार्डों में प्रमुख चाक चौराहों, रेलवे स्टेशन व नगर पालिका से जुड़े गाँवों में अलाव जलाने की व्यवस्था कर रही है। गुरूवार को इन्हीं चौराहो पर जलाये जा रहे अलाव के चिन्हित स्थानों का नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ निरिक्षण किया। साथ ही लोगों से अपील की कि वह बेवजह रात को ठंडक में बाहर न निकले यदि कोई विशेष या जरूरी कार्य हो तभी बाहर निकले। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने भरवारी क्षेत्र के 25 वार्डों में जलाये जा रहे अलाव के चिन्हित स्थानों की जांच कर कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जब तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है इन स्थानों पर सुबह व शाम लकड़ी जलाने की व्यवस्था प्रतिदिन होनी चाहिए। साथ ही कहा कि भरवारी नगर पालिका में पुलिस चौकी के बगल में रैन बसेरा भी बनाया गया है। रात को ठंड में खुले स्थान पर कोई भी व्यक्ति सोता नही मिलना चाहिए। निरिक्षण के दौरान लिपिक बब्लू गौतम सहित नगर पालिका के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
कड़ा विकास खण्ड के रामपुर बढनावाँ गांव में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य तूफान सिंह यादव उपस्थित रहे।इस दौरान उपस्थित लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।इस मौके पर ब्रह्मप्रकाश त्रिपाठी, कमलेश निषाद, अजय शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अपने कड़ा के ननसेनी स्थित आवास पर शुक्रवार को जनसमस्याएं सुनी हैं।इस दौरान जिलाध्यक्ष ने आए हुए लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
सरकार हर बार लड़कियों को शिक्षा में प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग योजनाएं लाती है, लेकिन सच्चाई यही है कि इन योजनाओं से बड़ी संख्या में लड़कियां दूर रह जाती हैं। कई बार लड़कियाँ इस प्रोत्साहन से स्कूल की दहलीज़ तक तो पहुंच जाती है लेकिन पढ़ाई पूरी कर पाना उनके लिए किसी जंग से कम नहीं होती क्योंकि लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और पढ़ाई करने के लिए खुद अपनी ज़िम्मेदारी लेनी पड़ती है। लड़कियों के सपनों के बीच बहुत सारी मुश्किलें है जो सामाजिक- सांस्कृतिक ,आर्थिक एवं अन्य कारकों से बहुत गहरे से जुड़ा हुआ हैं . लेकिन जब हम गाँव की लड़कियों और साथ ही, जब जातिगत विश्लेषण करेंगें तो ग्रामीण क्षेत्रों की दलित-मज़दूर परिवारों से आने वाली लड़कियों की भागीदारी न के बराबर पाएंगे। तब तक आप हमें बताइए कि * -------आपके गाँव में या समाज में लड़कियों की शिक्षा की स्थिति क्या है ? * -------क्या सच में हमारे देश की लड़कियाँ पढ़ाई के मामले में आजाद है या अभी भी आजादी लेने की होड़ बाकी है ? * -------साथ ही लड़कियाँ को आगे पढ़ाने और उन्हें बढ़ाने को लेकर हमे किस तरह के प्रयास करने की ज़रूरत है ?
विकास कार्यो को लेकर मूरतगंज ब्लाक में बीडियो ने ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों संग की बैठक
गुरूवार को मूरतगंज ब्लाक परिसर में मूरतगंज ब्लाक क्षेत्र में आने वाले गाँवों के ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों की छमाही बैठक आयोजित हुई। बैठक में मूरतगंज ब्लाक के बीडियों संजय गुप्ता ने सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं से उपस्थित ग्राम प्रधानों को रूबरू करवाया। साथ ही पूर्व में हुए विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए नये होने वाले विकास कार्यों की कार्य योजना मांगी। बीडियों संजय गुप्ता ने बताया कि ब्लाक में हर वर्ष साल में दो बार ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास कार्यो की चर्चा की जाती है। पहली बैठक जून माह में हुई थी। दूसरी छमाही बैठक दिसम्बर में हो रही है। मूरतगंज प्रमुख राम प्रसाद ने क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से विकास कराने की योजनाएं मांगी। जिसमें क्षेत्र के पांच ग्राम पंचायतों जैसे कि सैय्यद सरावा गाँव में सैय्यद बाबा की मजार तक इंटर लाकिंग, गौस पुर गाँव में इंटर लाकिंग का काम, सिकन्दरपुर बजाहं में नाली निर्माण का कार्य, सैय्यद सरावा गाँव में सरकारी अस्पताल के पास इंटर लाकिंग व उजिही हसनपुर गाँव में नाला निर्माण जैसे विकास कार्य कराये जाने की योजना उपस्थित ग्राम प्रधानों द्वारा बताया गया। बैठक में मूरतगंज ब्लाक क्षेत्र आने वाले सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित मूरतगंज ब्लाक के कर्मचारी मौजूद रहे।
Social work
Social work
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
