नए परिवहन नियम से नाराज ट्रांसपोर्टर व ड्राइवरों ने चक्का जाम कर किया विरोध प्रदर्शन। घंटो बाद पुलिस ने जाम को हटाया
नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के अंतर्गत दारानगर कस्बे के शिव मंदिर में वर्ष के अंतिम दिन महादेव सेवा समिति द्वारा संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। रविवार को मुख्य यजमान बबलू मोदनवाल ने सपत्नीक पूजन अर्चन नगर वासियों के कल्याण के लिए मंगल कामना की।पाठ की समाप्ति के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।इस मौके पर अरविंदमणि तिवारी, सोनू केशरवानी, मिंटू श्रीवास्तव, बच्चा केशरवानी, सोनू मोदनवाल, दीपक तिवारी, नीलकमल मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा शिमला मिर्च की खेती के बारे में जानकारी दे रहे है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
कड़ा के नासिरपुर फरीदगंज में रविवार को भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अगुवाई में भाजपाइयों ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 108 वें एपिसोड का प्रसारण सुना।इस दौरान पीएम मोदी ने फिट इंडिया और अयोध्या में बन रहे राम मंदिर समेत कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की।इस मौके पर कमलेश निषाद, भोलेशंकर, दिरगज मौर्या, इंद्रजीत पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।
बेखौफ़ चोरों ने सेंध काट कर बैंक में की चोरी। बैंक ऑफ बड़ोदा में चोरी से मचा हड़कंप। बैंक में रखा टैबलेट चोरों ने किया पार। बैंक मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज। थाना सैनी के बैंक ऑफ वारोदा अझुवा का मामला।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ग्रीन फास्फोरस के बारे में जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण केशरवानी ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का सघन दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण केशरवानी में नगर वासियों की समस्याओं से रूबरू होते हुए उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने अपने समस्त विद्यालयों के शिक्षकों को बोर्ड की परीक्षा में बैठने जा रहे विद्यार्थियों के घर जाकर उनका मार्गदर्शन करने हेतु हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । इस दौरान रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष व पूर्व चायक विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य है कि विद्यालय के शिक्षकों को विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ संपर्क स्थापित करके परीक्षा की तैयारी में मदद करना। इस पहल के अंतर्गत, विद्यालय के शिक्षक अपने छात्रों के घरों में जाकर उनसे मिलेंगे और उनके विद्यालयीन क्षेत्रों में उनकी शैक्षिक आवश्यकताओं का मूल्यांकन करेंगे । इसके साथ ही, वे छात्रों के माता-पिता से मिलकर उनके शैक्षणिक प्रवृत्तियों का भी विश्लेषण करेंगे ।शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को उच्चतम स्तर की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है, साथ ही उन्हें उनकी कमजोरियों और स्थानीय संदीप्तताओं को समझने में मदद करना है। संस्थान की डायरेक्टर सीमा पवार ने कहा कि यह भ्रमण एक नए संबंध बनाने का एक साधन भी है, जो छात्रों को अधिक आत्मनिर्भर बनाता है और उन्हें सही मार्ग पर चलने में मदद करता है। संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर मयंक कुमार मिश्रा ने कहा शिक्षा क्षेत्र में इस नई पहल का स्वागत है, क्योंकि यह शिक्षकों और छात्रों के बीच संबंधों को मजबूती से बनाए रखने में मदद कर सकता है, जिससे शिक्षा में सुधार हो सकता है इस अभियान में मुख्य रूप से केपीएस वाइस प्रिंसिपल प्रखर, कोऑर्डिनेटर नितेश सिंह, नारायण तिवारी, शिक्षक डॉ सचिन त्रिपाठी, रणजीत सिंह मधुबन पटेल, मनोज गुप्ता, शशांक श्रीवास्तव , विकास मणि, विकास पांडे , नीलम खरवार , भजनीश कुमार, सुदीप श्रीवास्तव,सुचिता गुप्ता आदि रहे।
