समस्या

समस्या

नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के दारानगर ज्वालन पर शुक्रवार को तहसील प्रशासन द्वारा एक विकलांग व्यक्ति का आशियाना ढहा दिया गया जबकि दोनों पति-पत्नी विकलांग हैं और उन्होंने जिलाधिकारी कौशांबी से मिलकर अपने लिए भूमि की मांग की थी जिसमें इनको आश्वासन भी मिला था ।कुछ माह पहले इनको अधिकारियों द्वारा नोटिस भेजा गया था कि आप जमीन को खाली कर दें इसके बाद आज अचानक तहसील प्रशासन के अधिकारीयो ने मौके पर पहुंचकर घर को गिरा दिया जबकि इस तरह की हाड़ कंपाती सर्दी में विकलांग दंपत्ति के रहने का कोई आशियाना तक नहीं है।पीड़ित विकलांग दम्पति का कहना है कि लगभग इस जमीन पर 25 वर्षों से निवास कर रहे थे तब से आज तक जिला प्रशासन ने इस जमीन की कोई ध्यान नहीं दिया और अब बिना नोटिस दिए अचानक शुक्रवार को घर पर कार्रवाई कर दी गई।वहीं प्रशासन का कहना है कि यह सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है।

कौशाम्बी जिले में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को नगर पंचायत चरवा प्रशासन पलीता लगा रहा है,नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का बोलबाला है,नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत सभासदों ने कई बार अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई,जिसके बाद शुक्रवार को सभासद दर्जनों ग्रामीणों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर शिकायत डीएम सुजीत कुमार से की है,डीएम ने शिकायतकर्ताओं को जांच कर कार्यवाई का आश्वासन दिया है।

भरवारी रेलवे स्टेशन पर इन दिनों पटरियों के मरम्मतीकरण के साथ-साथ अन्य ट्रेक्निकल उपकरणों के मेंटेनेस का काम चल रहा है। यह काम अभी तक भरवारी रेलवे स्टेशन के आसपास चल रहा था। अब रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरियों के बीच लगे स्लीपर व गिट्टी आदि को बदलने का मुख्य काम चल रहा है।‌

घटना कोखराज थाना क्षेत्र गोरियों गाँव के समीप गुजरी रेलवे के पास की है। जहां शुक्रवार की सुबह रेलवे पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस शव को शिनाख्त कराने में जुटी।

Transcript Unavailable.

सिराथू ब्लॉक में लाखों का भ्रष्टाचार आया सामने। ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत सहायक और प्रधान पर आरोप। बिना कार्य कराये सरकारी रुपए का बंदरबाट का आरोप। ग्राम पंचायत अधिकारी प्रियंका देवी की मिलीभगत से भ्रष्टाचार का आरोप । ग्राम प्रधान व प्रधान के बेटे के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए।

कार्रवाई

समस्या