कड़ा विकास खण्ड के सुखधरनपुर किठाँव गांव में बंजर भूमि पर अवैध निर्माण कार्य कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है।दर्जनों की संख्या में गांव की महिलाओं ने थाने पहुंचकर निर्माण कार्य का विरोध किया तो पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया।गांव की रामदुलारी, बदामा, रानी देवी, ननकी, सुषमा, रेखा, पूजा सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि गाँव में खाली पड़ी बंजर जमीन पर वह सभी लकड़ी, कंडा आदि रखते हैं जिस पर गांव का ही एक व्यक्ति अवैध निर्माण करा रहा है जबकि इसी भूमि पर गांव के लोग टेंट लगाकर शादी विवाह करते हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि एक स्थानीय नेता का रिश्तेदार होने के नाते दबंग बंजर भूमि पर कब्जा कर रहा है।ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने फिलहाल काम को रुकवा दिया है।

खेती

Police news

समस्या

Study

भाजपा अझुवा मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष रामराज मौर्य की अध्यक्षता मेंं सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य उपस्थित रहे।बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारियो को संगठनात्मक जानकारी व आगामी संगठनात्मक कार्य को पूरी तनमयता से करने की अपील की गई।इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा, प्रधान संघ अध्यक्ष कड़ा अनिल शर्मा, प्रशांत केशरवानी, उमेश चन्द्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

सिराथू तहसील इलाके के एक गांव में एक दबंग ने दलित महिला का घर किया कब्ज़ा। महिला ने एसडीएम से की शिकायत महिला का आरोप है दबंग ने जबरन अंगूठा लगाकर उसका घर कब्ज़ा कर लिया है। मामले को एसडीएम ने संज्ञान में लेकर कार्यवाई की बात कहीं है

नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नम्बर 16 देहदानी डा.राजेन्द्र नगर अंजाही बाजार व वार्ड नम्बर 17 सरजू दास नगर पुरानी बाजार के रहने वाले लोग इन दिनों गंदे पानी सप्लाई से परेशान है। लोगों का आरोप है कि पानी की सप्लाई आते ही लगातार बदबूदार व गंदा पानी नल से आता है। इस तरह पानी की सप्लाई वार्ड में कई जगहों पर लीकेज होने की वजह से आता है। स्थानीय लोगों ने गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत वार्ड के सभासदों के साथ-साथ नगर पालिका अध्यक्ष के जनता दरबार सहित नगर पालिका भरवारी के सक्षम अधिकारी से भी है। पर लगातार शिकायत के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान होता नही दिख रहा है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नही हुआ तो नगर पालिका भरवारी के लोग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।

पुलिस कार्रवाई

एक्सीडेंट