आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर में बजबजाती नाली से परेशान नगर वासियों ने एसडीएम को एक प्रार्थना पत्र दिया है। इस प्रार्थना पत्र के माध्यम से नगर वासियों ने प्रशासन को अवगत कराया की नगर के जामेतुल बनात वार्ड में नाली पिछले 9 महीने से साफ नहीं हुई है। जिससे उसमे से निकल रही दुर्गंध की वजह से मुहल्ले वाशियो का जीना दुभर हो गया है राहगीर भी वहा से नाक बंद करके गुजरते है। नाली की सफाई न होने से परेशान नगर वासी संतोष चौरसिया ने बताया कि नाली में मच्छर, बदबू और कीटाणुओं की वजह से उन लोगो के नगर में बीमारियों के पैर पसारने की समस्या बढ़ती जा रही है। नाली को खुला छोड़ दिया गया है कई बार नगर पंचायत जीयनपुर को इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। प्रार्थना पत्र के माध्यम से नगर पंचायत जीयनपुर को निर्देशित करने की मांग की गई है की नाली को साफ कराने के साथ ही पानी के बहाव की व्यवस्था की जाय।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 326 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 101 रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने वनडे में 49वां शतक लगाया और सचिन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। श्रेयस अय्यर ने 77 और कप्तान रोहित ने 40 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम को छोड़ सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 83 रन बना सकी। सबसे ज्यादा 14 रन मार्को यानसेन ने बनाए। उनके अलावा डुसेन ने 13 रन और बावुमा-मिलर ने 11-11 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए। मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
आजमगढ़ जिले के लछिरामपुर स्थित वेदान्ता हास्पिटल में रविवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां दिल से जुड़ी बीमारियों से संबधित मरीजो की निशुल्क जांच के साथ ही उचित परामर्श देते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही किडनी रोग से संबधित रोगो के बारे में मरीजो को जागरूक करते हुए जांच की गई। वेदान्ता ग्रुप के पदाधिकारी रित्विक जायसवाल ने बताया कि डा0 अर्पित गुप्ता व डा0 गौतम दास ने इस शिविर में अपना विशेष योगदान देते हुए शिविर में आये मरीजो की जांच किया। इस दौरान 250 मरीजो का रजिस्ट्रेशन किया गया। उन्होने बताया कि यह जांच शिविर अपने रविवार को दीपावली के चलते बंद रहेगा उसके बाद हर रविवार को अनवरत चलता रहेगा। रित्विक जायसवाल ने बताया कि शिविर के दौरान किसी भी ब्लड जांच के साथ अन्य जांचो पर 50 प्रतिशत की छूट मरीजो को दी जायेगी।
Transcript Unavailable.
केंद्र में मोदी और यूपी में योगी सरकार बार-बार जीरो टारलेंस की बात करती है, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की बात करती है, लेकिन भ्रष्टाचार की जड़े इतनी मजबूत हो चुकी है कि समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। इसका ताजा उदाहरण आजमगढ़ जिले में देखने को मिला, जहां जमीन की पैमाइश करने के नाम पर कानूनगो रामनयन यादव ने पीड़ित से चार हजार रूपये घूस ले लिया, जिसका पीड़ित ने किसी से विडियो भी बनावा लिया, जो आज वायरल हो रहा है। दहरअसल मामला बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र का है। जहां ईश्वरपुर पवनी गांव निवासी सभाजीत यादव अपने जमीन की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया हुआ था, जमीन की पैमाइश करने के लिए क्षेत्रीय कानूनगो रामनयन यादव ने पीड़ित से घूस की मांग कर दिया। पीड़ित ने कानूनगो को चार हजार रूपये भी दिया, उसके बावजूद कानूनगो ने जमीन को नहीं नापा। इस बात की शिकायत लेकर पीड़ित सभाजीत यादव बूढ़नपुर तहसील में आयेाजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचा, जहां उसने जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज से शिकायत दर्ज कराते हुए पैसा लेने का विडियो भी दिखाया, जहां उसे जिलाधिकारी ने कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
