दोस्तों, भारत के स्वतंत्रता आंदोलन ने महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया। इसने उन्हें शिक्षा, राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक सुधार और आर्थिक सशक्तिकरण के द्वार खोलने का अधिकार दिया। आज भी, स्वतंत्रता सेनानी महिला सशक्तिकरण और समानता के लिए संघर्ष करने वाली असुविधा के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनी हुई हैं। लेकिन इसके बावजूद महिलाओं को भूमि अधिकार प्रदान करना न केवल न्याय और समानता का प्रश्न है, बल्कि यह हमारे समाज के पूर्ण और सही मायनो में विकास और समृद्धि के लिए भी बहुत अधिक आवश्यक है। तो दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- महिलाओं के लिए भूमि का अधिकार मिले इसके लिए आप क्या करना चाहेंगे, आपके हिसाब से महिलाओं को भूमि का अधिकार न मिलने से पुरुषों में सबसे बड़ी अड़चन क्या है? और इसे कैसे दूर किया जा सकता है, *----- भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से प्रभावित महिलाओं को किस तरह आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली, और उसके समाज पर उसका क्या प्रभाव आया? *----- आपके हिसाब से महिलाओं के सशक्त होने से समाज में किस तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं?

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से सुनीता देवी से साक्षात्कार लिया।सुनीता देवी ने बताया कि महिलाओं को अच्छी ज़िन्दगी के लिए शिक्षित होना चाहिए। शिक्षित महिला खुद अपनी ज़िन्दगी जी सकती है और अपने बच्चों की देखभाल कर सकती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से चंद्रावती कुमारी से साक्षात्कार लिया।चंद्रावती कुमारी ने बताया कि महिलाएं सुबह से शाम तक पूरे दिन पुरुषों के साथ काम करती हैं, लेकिन फिर भी महिलाओं को अधिकार नहीं मिल रहा है। महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से सुनीता देवी से साक्षात्कार लिया।सुनीता देवी ने बताया कि महिलाएं पुरुष के साथ खेत में काम करती हैं। इसलिए इनको भी भूमि में हिस्सा या अधिकार मिलना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से पुतुल देवी से साक्षात्कार लिया।पुतुल देवी ने बताया कि लड़का और लड़की में भेदभाव नही होना चाहिए,क्योंकि दोनों एक समान हैं । दोनों को एक जैसा खिलाना-पिलाना,पढ़ाना-लिखाना एवं पहनाना चाहिए। लड़की को भी मान-सम्मान देना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि वर्तमान समय में जो काम लड़के कर रहे हैं वो काम लड़कियाँ भी कर रही हैं। लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नही हैं। फिर भी लड़कियों को लड़कों के बराबर हक़ नही मिल रहा है। दोनों को बराबर हक़ मिलना चाहिए और किसी भी प्रकार का भेदभाव नही होना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से ऋतू देवी से साक्षात्कार लिया।ऋतू देवी ने बताया कि महिलाओं को भी पुरुषों के समान भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। पुरुष से ज्यादा महिलाएँ काम करती हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी , की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से फूलमती देवी से हुई। फूलमती देवी यह बताना चाहती है कि वह खेत में काम करती है उनको भी जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए। जमीन पर महिला और पुरुष दोनों को बराबर हक़ मिलना चाहिए।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से संजू देवी से साक्षात्कार लिया।संजू देवी ने बताया कि लड़का और लड़की के बीच फर्क नही होना चाहिए।साथ ही दोनों के बीच पढ़ाई-लिखाई या खान-पान में किसी भी प्रकार का भेदभाव नही करना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से प्रियंका कुमारी से साक्षात्कार लिया।प्रियंका कुमारी ने बताया कि लड़का और लड़की के बीच भेदभाव नही होना चाहिए।जैसे लड़का को खाना मिलता है वैसे ही लड़की को भी खाना मिलना चाहिए। साथ ही इन दोनों को एक समान हक़ मिलना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।