बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने नेहा कुमारी से बातचीत की जिसमें नेहा ने जानकारी दी कि अशिक्षा के कारण महिलाओं को भूमि पर अधिकार से वंचित रखा जाता है। लेकिन अब महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। क्योंकि शिक्षा के सहारे ही गरीबी को दूर किया जा सकता है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सुषमा कुमारी से बातचीत की जिसमें सुषमा ने जानकारी दी कि महिलाओं के नाम पर भी जमीन रजिस्ट्री होनी चाहिए। इसके साथ ही महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। क्योंकि आज हर क्षेत्र में महिला अच्छा कर रही है। महिलाओं की जरूरत हर जगह ही है। अब पुरुष भी महिलाओं के विकास में सहयोग कर रहे हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने ललिता देवी से बातचीत की जिसमें ललिता ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि बिना अधिकार के महिलाओं को कोई सम्मान नहीं मिलता है।लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने मालती देवी से बातचीत की जिसमें मालती ने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षित महिला ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेगी। शिक्षा के बिना महिलाओं को अगर अधिकार दे भी दिया जाएगा तो वो उसका उपयोग नहीं कर पायेंगी। इसलिए शिक्षा तो बहुत जरुरी है। लेकिन उनके विकास के लिए जमीन पर अधिकार मिलना भी बहुत जरुरी है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सुनीता देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। अशिक्षा के कारण ही महिला अपने अधिकारों से वंचित रह जाती हैं।लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सुनीता देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने शीतल कुमारी से बातचीत की जिसमें शीतल ने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिला शिक्षित होगी तो अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी। अपने भविष्य और विकास के लिए प्रयास कर सकती हैं। महिलाओं के नाम पर भी जमीन रजिस्ट्री होनी चाहिए। उन्हें भी पुरुषों के बराबर जमीन पर हक दिया जाना चाहिए। इससे महिलाएं विकास कर पायेगी।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सिमरन कुमारी से बातचीत की जिसमें सिमरन ने जानकारी दी कि महिला जब शिक्षित होंगी और उन्हें कानून के बारे में जानकारी दी जायेगी तो ग्रामीण क्षेत्र की महिला भी अपने अधिकार के लिए आगे बढ़ेंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सरिता देवी से बातचीत की जिसमें सरिता ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। लड़का और लड़की बराबर हैं इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे। क्योंकि अगर बेटी की शादी में जमीन बेच कर दहेज़ देते हैं, तो वो बेटी के काम नहीं आयेगा। लेकिन अगर हम वो जमीन बेटी के नाम पर कर देंगे तो बेटी उस पर खेती या बिजनेस कर आगे बढ़ सकती है। बुरे वक्त में जमीन को बेच कर भी अपना काम निकाल सकती है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सुनीता देवी से बातचीत की जिसमें सुनीता ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं विकास कर पायेगी। इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।