बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सनीशा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि शिक्षा पर सभी का अधिकार है। शिक्षा से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की कमी के कारण लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने राजा कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कुटीर उद्योग बहुत अच्छा माध्यम है। लेकिन आज कल यह विलुप्त होता नजर आ रहा है। इसलिए महिलाओं को पैकिंग कार्य या छोटे छोटे मशीन देने चाहिए जिससे वो आत्मनिर्भर बन सके

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने राजा कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि भारत के कई हिस्सों में विकास बहुत अच्छा हुआ है। लेकिन कई हिस्सों में विकास और शिक्षा आज भी बहुत कम दर पर है। बिहार आज भी पिछड़ा है, लेकिन महिलायें इस विकास में अहम भूमिका निभा सकती हैं। महिला अपने परिवार , समाज सभी के साथ जड़ से जुड़ी रहती हैं, तो उन्हें अगर रोजगार दिया जाए तो बहुत बदलाव हो सकता है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने मुन्नी देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्कूल दूर रहने के कारण बच्चे पढ़ नहीं पाते हैं। महिला खेतों में काम करती हैं, उसमें भी उन्हें मजदूरी कम दिया जाता है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने कलाशी देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी।

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राबड़ी देवी से हुई। राबड़ी देवी यह बताना चाहती है कि महिला को पुरुष के मुकाबले में कम मजदूरी मिलता है। जबकि महिला पुरुष के बराबर ही काम करती है। महिला लोग को ज्यादा मजदूरी मिलना चाहिए।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सुनीता कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि शिक्षा जीवन का आधार है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल काफी दूर होता है। आवागमन की भी सुविधा नहीं होती है। जिसके कारण लड़कियां शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। गांव में कोचिंग सेंटर भी नहीं होता है। जिसके कारण उनके पास शिक्षा प्राप्त करने का कोई जरिया ही नहीं रहता है। वहीं शहरों में शिक्षा की अच्छी व्यवस्था के साथ ही आवागमन की कई सुविधायें रहती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने बिरनी देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि गांव की महिला अशिक्षा के कारण बिजनेस भी नहीं कर पाती हैं। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने बिरनी देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलायें पुरुषों की तरह ही काम करती हैं। लेकिन पुरुषों को वेतन अधिक और महिला को कम मिलता है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने पूजा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी।