बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रीता देवी से बातचीत की जिसमें रीता ने जानकारी दी कि महिलाओं के लिए शिक्षित होना बहुत जरुरी है। शिक्षित महिला अपने भूमि अधिकार के लिए आगे आयेंगी और कोई उन्हें उनके अधिकार से बेदखल नहीं कर पायेगा। भूमि अधिकार मिलने के बाद महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भरण - पोषण कर उनका भविष्य बना पायेंगी।