बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने पुजा कुमारी से बातचीत की जिसमें पुजा ने जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल बहुत दूर रहता है। जिसके कारण लड़कियों को बहुत परेशानी होती है। इसलिए सरकार को गांव में भी स्कूल कम - कम दूरी पर खोलना चाहिए। लड़का और लड़की के लिए अलग बाथरूम की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे कि लड़कियाँ असहज महसूस ना करें। इसके साथ ही सरकार को छात्रवृति की व्यवस्था करनी चाहिए। जिसकी सहायता से आगे की शिक्षा को पूरा किया जा सके। क्योंकि शिक्षित लड़कियाँ रोजगार कर अपने परिवार का नाम रोशन कर उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग कर अपना और परिवार का विकास कर सकती है