बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने गौरी देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि लड़का और लड़की दोनों को अपने पिता की संपत्ति पर समान अधिकार होना चाहिए। क्योंकि दोनों बच्चों के पालन - पोषण में एक सा समय और खर्च होता है। दोनों की शिक्षा में भी समान मेहनत और खर्च होती है। इसलिए सम्पत्ति में भी दोनों का समान हक होना चाहिए। लेकिन बहुत से लोग लड़की की शादी के कारण उन्हें हक नहीं देते हैं। कई बार बेटियां अपना अधिकार नहीं लेना चाहती हैं की हमारे परिवार वालों को कोई तकलीफ ना हो। इसलिए वो स्वेच्छा से अपना अधिकार छोड़ देती हैं