बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने शीतल कुमारी से बातचीत की जिसमें शीतल ने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिला शिक्षित होगी तो अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी। अपने भविष्य और विकास के लिए प्रयास कर सकती हैं। महिलाओं के नाम पर भी जमीन रजिस्ट्री होनी चाहिए। उन्हें भी पुरुषों के बराबर जमीन पर हक दिया जाना चाहिए। इससे महिलाएं विकास कर पायेगी।