बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिया देवी से साक्षात्कार लिया।प्रिया देवी ने बताया कि ये खेती करती हैं। महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो काम कर के अपना हक़ ले लेंगी। पुरुष महिलाओं को भूमि में हक़ नही देते हैं। लेकिन महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाएं पुरुष से कम नही हैं।