बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दुर्गा कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एवं उनकी स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार ने कई कानून बनाये है। महिलाओं के लिए शिक्षा भी अनिवार्य किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों पर काम करने वाले सामाजिक संसाधनों को उनके मानवाधिकारों और गरिमा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।