बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से फुला देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखा जाता है क्योकि महिलाएं शिक्षित नहीं होती है। शिक्षा की कमी के कारण महिलाओं को अपने अधिकारों का ज्ञान नहीं होता है। इसलिए महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो रोजगार से जुड़ेंगी और उनके साथ साथ देश का भी विकास होगा