बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने प्रिंस कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार प्राप्त करने के लिए उन्हें शिक्षित और जागरूक होना पड़ेगा। जब महिला शिक्षित होगी, तो अब वह अपने अधिकारों को जान पायेगी। इन अधिकारों के लिए प्रयास कर सकेंगी। महिला खेत में काम करने के बाद भी किसान की उपलब्धि से वंचित हैं। लेकिन उन्हें अगर अधिकार मिला तो महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी।