Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिरसिंहपुर तहसील क्षेत्र में हुई तूफानी बारिश से धान की फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किसानों ने सोपे ज्ञापन
बैतूल, 19 अक्टूबर2023 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमनबीर सिंह बैंस ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जिले के विधानसभा क्षेत्र मुलताई, आमला, बैतूल, घोड़ाडोंगरी एवं भैंसदेही में मतदान दल, कर्मियों को मतदान सामग्री, ईव्हीएम मशीन वितरित करने वितरण केन्द्र बनाए गए है। उन्होंने बताया मुलताई विधानसभा क्षेत्र क्र.129 के कुल 296 मतदान केन्द्र को सामग्री वितरण के लिए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुलताई को वितरण केन्द्र बनाया गया है। इसी तरह आमला विधानसभा क्षेत्र क्र.130 के कुल 276 मतदान केन्द्रों के लिए डॉ.भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय को वितरण केन्द्र बनाया गया। बैतूल विधानसभा क्षेत्र क्र.131 के कुल 297 मतदान केन्द्र के लिए जयवंती हॉक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से सामग्री वितरित की जाएगी। इसी प्रकार घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र क्र.132 के कुल 365 मतदान केन्द्र को सामग्री वितरण के लिए शासकीय महाविद्यालय शाहपुर और 133 भैंसदेही में 347 मतदान केन्द्र को सामग्री वितरण लिए शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल भैंसदेही को वितरण केन्द्र बनाया गया है।
बैतूल। सरस्वती विद्या मन्दिर कालापाठा में शिशु के सर्वांगीण विकास व लालन-पालन, परिवेश, खानपान, स्वास्थ्य में मां की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जिस विषय को लेकर विद्यालय में ‘मातृगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। जिसमें 60 माताएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां भारती के पूजन एवं सरस्वती वन्दना पश्चात् किया गया। वक्ता के रूप में शिशु वाटिका प्रान्त प्रमुख श्रीमती सुरेखा ठाकुर एवं श्रीमती रानू उपाध्याय ने सभी माताओं को जानकारी दी। श्रीमती ठाकुर द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं प्रतिमाह पुष्य नक्षत्र में शिशुओं को पिलाए जाने वाले सुवर्ण प्राशन के बारे में माताओं के बताया गया। साथ ही श्रीमती रानू उपाध्याय द्वारा शिशुओं के सर्वांगीण विकास व लालन-पालन, परिवेश, खानपान, स्वास्थ्य हेतु मां की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। मातृगोष्ठी कार्यक्रम के पश्चात् माताओं द्वारा देवी भजन एवं गरबा किया गया। नन्हें-मुन्ने शिशुओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूप में तैयार कर आरती-पूजन व प्रसादी वितरण किया गया तत्पश्चात् नन्हें-मुन्ने शिशुओं ने गरबा कर सबका मन मोह लिया। अन्त में शिशु वाटिका जिला प्रमुख श्रीमती शारदा साबले द्वारा सभी उपस्थित माताओं का आभार व्यक्त किया।
बैतूल। नवरात्रि के पावन पर्व पर जिले भर में भक्ति की बयार बह रही है। सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा माँ दुर्गा पंडालों सहित सार्वजनिक स्थानों पर डांडिया, गरबा, भजन संध्या एवं अन्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे है। शक्ति की भक्ति के पर्व के मौके पर प्रतिष्ठित आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार रात को बैतूलबाजार नगर में फ्लैश मॉब शो भक्ति रंग का अनूठा आयोजन कर समूचे नगर को भक्तिमय कर दिया। आरडी पब्लिक स्कूूल बैतूल के कक्षा 4थी से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बैतूलबाजार नगर के बाजार चौक, भवानीपुरा और चौकीपुरा में भक्ति रंग कार्यक्रम के तहत प्रस्तुत किए गए देेवी भजनों ने समां बांध दिया। देवी भजनों पर हजारों श्रोता जमकर झूमे। बैतूलबाजार नगरवासियों ने आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल के बच्चों द्वारा फ्लैश मॉब शो भक्ति रंग के तहत प्रस्तुत किए गए देवी भजनों की मुक्त कंठ से सराहना कर देवी आराधना के इस अनूठे आयोजन के लिए आरडी पब्लिक स्कूल प्रबंधन का आभार जताया
बैतूल। बीमारी की हालात में मरीज के परिजनों पर दवाईयों का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए गरूद्वारा कमेटी गंज ने श्री गुरूनानक मेडिकल का शुभारंभ किया है। दुकान का शुभारंभ ज्ञानीजी द्वारा अरदास के किया गया। कमेटी अध्यक्ष सरबजीत सिंह वालिया ने बताया कि यह प्रकल्प जनहित में किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं सिर्फ मानव सेवा है। समाजसेवी बबलु दुबे ने कहा कि यह सुविधा सर्वधर्म के गरीबों के लिए बड़ा बड़ा सहारा बनेगी। विधायक निलय डागा ने इसे एक सराहनीय पहल बताया। पिंकी भाटिया ने सभी से वाजिब दर पर दवाईयां प्राप्त करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर दिनेश जोसफ, अजीज खान, संजय भाटिया, जवाहर लालवानी, बाली सरदार, काकू कौशल, चन्द्रप्रकाश भाटिया, तपन मालवीय, रमेश भाटिया, इंदी वालिया, नयन सोनारे, किरण बारस्कर, मोना मालवीय, हिम्मत सिंह, उमाकांत अड़लक आदि मौजूद थे।
बैतूल। गरबा में तीन ताली का प्रयोग खास है। इसका रहस्य ब्रह्मा, विष्णु, महेश के आस-पास ही घूमता है। माना जाता है कि तीन तालियों के माध्यम से इन तीन देवों की कलाओं को एकत्र कर शक्ति का आह्वान किया जाता है। इसी अंदाज और इरादे के साथ क्षत्रिय लोण्हारी कुंबी समाज महिला संगठन द्वारा तरंग वाटिका में मां भवानी की आराधना में गरबा महोत्सव का आयोजन किया। गरबा महोत्सव में महिला संगठन रास गरबा के आध्यात्मिक आनंद से सराबोर नजर आए। गरबा महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं ने शानदार गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी।
