बैतूल। नवरात्रि के पावन पर्व पर जिले भर में भक्ति की बयार बह रही है। सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा माँ दुर्गा पंडालों सहित सार्वजनिक स्थानों पर डांडिया, गरबा, भजन संध्या एवं अन्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे है। शक्ति की भक्ति के पर्व के मौके पर प्रतिष्ठित आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार रात को बैतूलबाजार नगर में फ्लैश मॉब शो भक्ति रंग का अनूठा आयोजन कर समूचे नगर को भक्तिमय कर दिया। आरडी पब्लिक स्कूूल बैतूल के कक्षा 4थी से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बैतूलबाजार नगर के बाजार चौक, भवानीपुरा और चौकीपुरा में भक्ति रंग कार्यक्रम के तहत प्रस्तुत किए गए देेवी भजनों ने समां बांध दिया। देवी भजनों पर हजारों श्रोता जमकर झूमे। बैतूलबाजार नगरवासियों ने आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल के बच्चों द्वारा फ्लैश मॉब शो भक्ति रंग के तहत प्रस्तुत किए गए देवी भजनों की मुक्त कंठ से सराहना कर देवी आराधना के इस अनूठे आयोजन के लिए आरडी पब्लिक स्कूल प्रबंधन का आभार जताया
