बैतूल। सरस्वती विद्या मन्दिर कालापाठा में शिशु के सर्वांगीण विकास व लालन-पालन, परिवेश, खानपान, स्वास्थ्य में मां की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जिस विषय को लेकर विद्यालय में ‘मातृगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। जिसमें 60 माताएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां भारती के पूजन एवं सरस्वती वन्दना पश्चात् किया गया। वक्ता के रूप में शिशु वाटिका प्रान्त प्रमुख श्रीमती सुरेखा ठाकुर एवं श्रीमती रानू उपाध्याय ने सभी माताओं को जानकारी दी। श्रीमती ठाकुर द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं प्रतिमाह पुष्य नक्षत्र में शिशुओं को पिलाए जाने वाले सुवर्ण प्राशन के बारे में माताओं के बताया गया। साथ ही श्रीमती रानू उपाध्याय द्वारा शिशुओं के सर्वांगीण विकास व लालन-पालन, परिवेश, खानपान, स्वास्थ्य हेतु मां की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। मातृगोष्ठी कार्यक्रम के पश्चात् माताओं द्वारा देवी भजन एवं गरबा किया गया। नन्हें-मुन्ने शिशुओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूप में तैयार कर आरती-पूजन व प्रसादी वितरण किया गया तत्पश्चात् नन्हें-मुन्ने शिशुओं ने गरबा कर सबका मन मोह लिया। अन्त में शिशु वाटिका जिला प्रमुख श्रीमती शारदा साबले द्वारा सभी उपस्थित माताओं का आभार व्यक्त किया।
