भाजपा लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन शाहपुर में किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल थे। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष मौर्य ने की। कार्यशाला में कार्य समिति सदस्य, संयोजक, मोर्चा के अध्यक्ष, सोशल मीडिया संयोजक, आईटी संयोजक, लाभार्थी अभियान के संयोजक, सहसंयोजक ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राहुल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने संपर्क अभियान के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा कि आगामी 25 फरवरी से 3 मार्च तक प्रत्येक लाभार्थी के घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में जाकर बताएं। इस अवसर पर महामंत्री सत्य प्रकाश मिश्रा, तरुण मिश्रा जिला सहसंयोजक सहकारिता, मयंक शेखर पांडे, हरेराम दीक्षित, गीता मौर्य, विश्वनाथ तिवारी, आलोक पांडे, सियाराम मिश्रा, नीरज शुक्ला, विनोद शुक्ला, सचिन मिश्रा, छन्नू लाल मौर्य, सुनील अवस्थी, राजकुमार गौतम, राजेश कुमार, अर्जुन लाल, पप्पू मौर्य, गीता रस्तोगी, आदर्श अवस्थी, सत्येंद्र मौर्य, रामकुमार, चंद्र किशोर आदि उपस्थित थे।