मध्यप्रदेश के सतना जिले से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिरसिंहपुर के गैवीनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह से भी मंदिर से लेकर सम्पूर्ण परिक्रमा पथ पर भगवान गैवीनाथ के भक्तों की असंख्य भीड़ रही।आपको बता दें कि भगवान गैवीनाथ की महिमा पाताल खंड में वर्णित है।समूचे विश्व में यदि खंडित शिव लिंग की पूजा होती है तो वह केवल बिरसिंहपुर के भगवान गैवीनाथ शिव जी की होती है।यहाँ प्रत्येक सोमवार, अमावस्या,पूर्णिमा के साथ साथ बसंत पंचमी व महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों की भीड़ रहती है।यहाँ पर देश के हर राज्यों से श्रद्धालु भक्त जलाभिषेक करने आते हैं।यहाँ की मान्यता यह भी है कि कोई भी तीर्थ यात्री यदि चारधाम की यात्रा पूर्ण करता है।यदि गैवीनाथ मंदिर में जलाभिषेक नहीं करता तो उसकी चारधाम यात्रा सफल नहीं मानी जाती।इसी उपलक्ष्य पर सतना कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा व जिला पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता भी जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिये।साथ ही व्यवस्था का जायजा लेते रहे।यहाँ हर हर महादेव के जयकारों से पूरे दिन गैवीनाथ धाम गुंजायमान होता रहा।साथ ही रात्रि में भगवान भोलेनाथ की बारात बारातियों के साथ तालाब के दूसरे छोर में बने पार्वती मंदिर में मय गाजे बाजे के साथ जायेगी व भगवान शिव का विधि-विधान पूर्वक विवाह होगा।