अमोदा बेरियर पर दमोह छतरपुर पुलिस की सँयुक्त बैठक,लोकसभा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चौकस बटियागढ़ बकस्वाहा सीमा के अमोदा बेरियर पर आज दमोह और छतरपुर पुलिस की सँयुक्त बैठक हुई,जिसमे लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का अधिकारियों ने जायजा लिया,साथ ही बटियागढ़ के नीमन तिराहे पर sst चेकिंग नाके का भी निरीक्षण किया गया, इस दौरान हटा sdop नितेश पटेल,पथरिया sdop रघु केशरी,बड़ामलहरा sdop रोहित अलावा सहित रजपुरा, बटियागढ़, बाजना पुलिस मौजूद रही।