Transcript Unavailable.

रुदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत फेल्सण्डा गांव में प्राथमिक विद्यालय स्थित है जहां पर शिक्षामित्र के ही सहारे विद्यालय चल रहा है सरकारी अध्यापक कभी देर से आते हैं तो कभी आते ही नहीं है

22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। भूतल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब प्रथम तल का भी कार्य शुरू हो गया है। इसको लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को प्रथम तल पर हो रहे निर्माण कुछ नई तस्वीरें जारी की हैं।

भारतीय स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कब और बुलबुल प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कर्मडांडा से 20 बच्चों ने प्रतिभाग कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।  कक्षा 2 से 5 तक के इन मेधावियों में कब के लिए छात्रों व बुलबुल के लिए छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा कब और बुलबुल पर आधारित प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर दिए गए। कक्षा 2 से सिद्धार्थ धुरिया एवं अनिकेत व  कक्षा तीन से हनी प्रतीक, मोहिनी, गगनदीप तथा कक्षा चार से अमन, अर्पित,आदर्श तिवारी, सौरभ, अभय पाल एवं कक्षा पांच से प्रतीक, मोनिका, सपना, नंदिनी, सुधांशु, अमन, स्वाती, शीतल स्नेहा ने प्रतिभाग किया। बच्चों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

जाना बाजार स्थित एसडी मेमोरियल प्ले वे स्कूल में अंतर्जनपदीय सीबीएसई स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस कम्पटीशन में जनपद के आठ स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। अवध इंटरनेशनल एवं ब्लूमिंग बड्स स्कूल ने बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।   एसडी मेमोरियल प्ले वे स्कूल बालिका वर्ग में दूसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में ब्लूमिंग बड्स स्कूल द्वितीय स्थान पर रही।प्रबंधक रमेशचंद्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, प्रिंसिपल कौशल किशोर ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया। 

आईजी परिक्षेत्र प्रवीण कुमार ने बताया कि समारोह के दौरान सुरक्षा के चतुर्दिक प्रबंध किए जा रहे हैं। आर्टीफिशियल इंटीलिजेंस का भी सहारा लेते हुए पूरी अयोध्या को लगातार सर्विलांस पर रखेंगे। सभी एजेंसियां अलग-अलग तरीके से काम कर रही है। सीआपीएफ, एसएसएफ, पीएसी अपने-अपने तरीके से काम कर रही है। तीन घेरे सुरक्षा के रहेंगे। कुछ अदृश्य घेरे भी रहेंगे। उत्साही, श्रद्धालु व भक्तों को बेहतर इतजाम मिले इसके लिए सुरक्षाकर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुरक्षा व सत्कार एक साथ हो सके।

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में आरजेबी परिसर सुरक्षित रहे इसको लेकर चर्चा की गई है। सिक्योरिटी प्लान के तहत शासन ने जो धनराशि दी है, जो आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं, उनकी प्रगति पर चर्चा हुई। 22 जनवरी के लिए सब तैयारियां कर रहे हैं। सुरक्षा चाक चौबंद रहे, इसको लेकर लगातार सतर्क हैं। सुरक्षा उपकरणों के लिए 40 करोड़ मिले थे। आने वाले समय के लिए ओवरऑल सुरक्षा प्लान भेजा गया है। फिलहाल शासन से जो व्यवस्था कर दी गई है वह पर्याप्त है। रामजन्मभूमि में प्रवेश व निकासी कहां होगी, मूवमेंट प्लान कैसा होगा। वीआईवी को कैसे आएंगे-जाएंगे, रूट डायवर्जन किस तरह किया जाए इस पर भी चर्चा हुई है।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर की सुरक्षा का नया प्लान लागू कर दिया जाएगा। 5 जनवरी से श्रद्धालु अभेद्य सुरक्षा के बीच से होकर रामलला का दर्शन कर सकेंगे। राम जन्मभूमि परिसर की स्थाई सुरक्षा समिति की मंगलवार को हुई एक दिवसीय बैठक में 40 करोड़ की लागत से लगने वाले विभिन्न सुरक्षा उपकरणों को मंजूरी दे दी गई है।

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अपने 28 वें दीक्षांत समारोह के लिए सजधज कर तैयार हो गया है। कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होने वाले दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेगीं।

अयोध्या।अयोध्या और बाराबंकी जनपद के बीच अमौनी घाट स्थित गोमती नदी पर पीपा पुल की मांग को लेकर बाराबंकी जनपद सहित अयोध्या जनपद के ग्रामीणों की मांग कई महीनो से चल रही है।इसी मांग को लेकर ग्रामीण और भारतीय किसान यूनियन के नेताओं द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन भी चलाया जा रहा है । नदी उस पार चल रहे धरना प्रदर्शन को अयोध्या जनपद के अमौनी घाट के आसपास के ग्रामीणों ने भी समर्थन प्रदान किया है । जिसको लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारी ने बड़ा आंदोलन करने की तैयारी भी कर ली है।इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी धर्मराज यादव सहित समाजसेवियों ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा नदी पर लकड़ी के पुल का निर्माण किया जा रहा था जिस पर सरकार ने शीघ्र ही पीपा पुल की व्यवस्था कराए जाने का आश्वासन दिया था । परंतु वर्ष भर बीत जाने के बावजूद भी अभी तक पीपा पुल का निर्माण कार्य नहीं हुआ है जिसको लेकर ग्रामीणों सहित किसान यूनियन के नेता आंदोलित हैं । हर वर्ष की बात इस वर्ष भी अमौनी बाबा देव स्थल पर बड़े पैमाने पर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें नाव के सहारे लोग जनपद बाराबंकी से जान जोखिम में डालकर नदी पार करते दिखाई दिए।