खाना कम करो...अधिक भोजन की लालसा को छोड़ दें... क्योंकि यह कभी अच्छा स्वास्थ्य नहीं देता अपने आप को वंचित न करें, लेकिन मात्रा कम करें। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आधारित खाद्य पदार्थों का अधिक प्रयोग करें। जितना हो सके वाहन का प्रयोग तब तक न करें जब तक कि अत्यंत आवश्यक न हो. आप कहीं जाते हैं किराना लेने, किसी से मिलने या किसी काम के लिए अपने पैरों पर चलने की कोशिश करें। लिफ्ट, एस्केलेटर का उपयोग करने के बजाय सीढ़ियां चढ़ें।

रोजगार समाचार के लिए अयोध्या मोबाइल वाणी पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अयोध्या मोबाइल वाणी आपके लिए लाया है रोजगार के अवसर ,राज एडवार्टाइजिंग कंपनी से जुड़कर ऑफिस असिस्टेंट के पद पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं जिसमें 10000 से 15000 का वेतन मिलेगा यह पद वाराणसी उत्तर प्रदेश में होगा

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए अर्चकों के चयन की प्रक्रिया के लिए गुरुकुल शिक्षा प्राप्त 50 विद्यार्थियों क्या हुआ साक्षात्कार। जिसमें सिद्धार्थनगर उन्नाव काशी मथुरा वृंदावन समेत कई जनपदों के आचार्य को बुलाया गया है। अधिक जानकारी के लिए सुनते रहिए अयोध्या मोबाइल वाणी।

*याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी* 1. बीपी: 120/80 2. पल्स: 70 - 100 3. तापमान: 36.8 - 37 4. सांस : 12-16 5. हीमोग्लोबिन: पुरुष -13.50-18 स्त्री- 11.50 - 16 6. कोलेस्ट्रॉल: 130 - 200 7. पोटेशियम: 3.50 - 5 8. सोडियम: 135 - 145 9. ट्राइग्लिसराइड्स: 220 10. शरीर में खून की मात्रा: पीसीवी 30-40% 11. शुगर लेवल: बच्चों के लिए (70-120) वयस्क: 80- 130 12. आयरन: 8-15 मिलीग्राम 13. श्वेत रक्त कोशिकाएं WBC: 4000 - 11000 14. प्लेटलेट्स: 1,50,000 - 4,00,000 15. लाल रक्त कोशिकाएं RBC: 4.50 - 6 मिलियन. 16. कैल्शियम: 8.6 -10.3 मिलीग्राम/डीएल 17. विटामिन D3: 20 - 50 एनजी/एमएल. 18. विटामिन B12: 200 - 900 पीजी/एमएल.

उद्घाटन मैच दौड़ में बालक वर्ग में निर्भय व बालिका वर्ग में जूली प्रथम पूराबाजार, अयोध्या। ब्लॉक क्षेत्र के पुरसाये खानपुर में दो दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा खिलाड़ी जब खेल में हार जाता है तो पुनः दुगने उत्साह के साथ मैदान में उतरता है और विजय हासिल करता है इसलिए हम कह सकते हैं कि खेलों में मिली हार से भी जीत की प्रेरणा मिलती है। लल्लू सिंह ने कहा कि जब खिलाड़ी देश से बाहर जाकर खेलों में पदक हासिल करता है तो उसे मिला पदक उसके साथ-साथ देश का भी होता है इसलिए खिलाड़ी हमारे देश के गौरव है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखारने के लिए इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सांसद ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलों का शुभारंभ कराया। उद्घाटन मैच 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में निर्भय प्रथम अविनाश को द्वितीय तथा अजय को तृतीय व बालिका वर्ग में जूली को प्रथम खुशी को द्वितीय और शालिनी को तृतीय स्थान मिला।

जिला व राज्य स्तरीय प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन करने के लिए टीम बनाई गई है प्रतिभावान खिलाड़ियों को अब परिषदीय विद्यालयों में जाकर वहां के बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करेंगे और खेल से संबंधित टिप्स भी बताएंगे

अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन ने पत्रकार नीलम सिंह के परिवार को न्याय दिलाने के लिए डीएम अयोध्या के माध्यम से की 4 सूत्रीय मांग...

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... CTA: सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

कुमारगंज ,अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय परंपरागत खेलकूद का मंगलवार की देर शाम को समापन हो गया। प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ओवरऑल चैंपियन रही। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। पशुपालन महाविद्यालय के सभागार में सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हार्मोन  डिसबैलेंस होने के कारण पीरियड्स डिसबैलेंस हो जाते है ऐसे में तुलसी के बीज का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है. मासिक चक्र की अनियमितता को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों का भी नियमित सेवन किया जा सकता है।