अयोध्या। अयोध्या की संस्कृति और इतिहास को समेटे भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू कराया जा रहा है।अगले कुछ महीने में यह दिखने लगेगा। यह प्रवेश द्वार राजकीय इंटर कालेज में हो रही तीरंदाजी प्रतियोगिता की याद भी दिलाता रहेगा। साथ ही यह भी बताता रहेगा कि अयोध्या दुनिया के श्रेष्ठ धनुर्धरों की धरती रही है। रामपथ राममंदिर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। यह लगभग 13 किमी लंबा है। सहादतगंज इसका इंट्री प्वाइंट है। यहां पर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू करा दिया है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
नमस्कार आदाब साथियों ,मोबाइल वाणी ले कर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उनके लिए है जो राज एडवरटाइजिंग कंपनी से जुड़कर ऑफिस असिस्टेंट के पद पर नौकरी करना चाहते है। नौकरी करने का कार्यस्थल वाराणसी ,उत्तरप्रदेश होगा। हिंदी का अच्छा ज्ञान रखने वाले स्नातक पास व्यक्ति जिन्हे ऑफिस असिस्टेंट के पद पर काम करने का एक वर्ष का अनुभव प्राप्त हो साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में इंग्लिश कमांड की अच्छी जानकारी रखते हो ,वो इस पद के लिए साक्षात्कार दे सकते है। चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 10 हज़ार से 15 हज़ार रूपए वेतन दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। संपर्क के लिए नंबर है : 9889387122 . तो साथियों, अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबायें. साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने अन्य दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं। धन्यवाद !
अयोध्या जनपद के विकासखंड बीकापुर अंतर्गत तोरो माफी दराबगंज निवासी नीतीश कुमार मोर्य पुत्र विश्वनाथ मौर्य ने यूपीएसई की आईईएस 2023 की परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है । नीतीश के घर विधायक सहित सम्राट लोगों का शुभकामना देने के लिए तांता लगा हुआ है ।
अयोध्या जनपद के शिक्षा क्षेत्र रुदौली अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय फेलसंडा का एक वीडियो वायरल हुआ है । वायरल वीडियो में एक ग्रामीण विद्यालय में सुबह 9:29 पर पहुंचा था और मौके पर मौजूद शिक्षामित्र महिला से समय पूछ रहा है । महिला शिक्षामित्र द्वारा 9:29 बताया गया । वहीं ग्रामीण द्वारा और कुछ पूछा जाता है इससे पहले महिला शिक्षामित्र वहां से हट गई । वायरल वीडियो बीते शनिवार का बताया गया है । सरकार से और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से मांग है कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच करवाई की जाए । दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए । जिससे कि बच्चों का भविष्य खराब ना हो सके ।
अंतर अंतर्जनपदीय सीबीएसई स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड तारुन के जाना बाजार स्थित एस डी मेमोरियल प्लेवे स्कूल में मंगलवार को आयोजित किया गया । आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद के आठ स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया । वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में विजई हुई टीमों को एसडी मेमोरियल प्लेवे स्कूल के प्रबंधक रमेश चंद्र श्रीवास्तव, उप प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव, प्रिंसिपल कौशल किशोर ने शील्ड प्रदान किया है । इस दौरान शिक्षक अनुप वर्मा, आनंद यादव, कोच प्रमोद यादव, अनूप कुमार सहित शिक्षक व अभिभावकों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया ।
अयोध्या जनपद की बीकापुर तहसील के सोनखरी में एक कार्यक्रम के दौरान राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास और कार्यक्रम के आयोजक मौलाना अहमद सिराज कासमी ने राष्ट्रीय एकता पर अपने-अपने विचार रखे हैं । और सभी धर्म में समन्वय बनाकर देश के उत्थान के लिए आवाहन भी किया है ।
कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता डा. प्रतिभा सिंह के संयोजन में सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने किया। लोक नृत्य, लोक गायन व भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण में प्रथम स्थान इशिता उमार व सूक्ति, द्वीतीय अंश सिंह, तृतीय स्थान हर्षित चतुर्वेदी ने हासिल किया। लोक नृत्य में प्रथम स्थान सोनम व स्वास्तिका, दूसरा स्थान पुष्पा व श्रेयम, तृतीय स्थान आदिथ्या ने हासिल किया। लोक गायन में विकास प्रथम, द्वीतीय नव्या और तीसरा स्थान आशीष तिवारी ने हासिल किया।
