नगर पालिका रुदौली के स्वामी ब्रह्मानंद लोधी वार्ड में शिक्षा के सागर स्वामी ब्रह्मानंद लोधी जी की जन्म जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक राम चन्द्र यादव ने कहा शिक्षा से समाज और परिवार का विकास होता है। स्वामी ब्रह्मानंद लोधी शिक्षा के पथ प्रदर्शक रहे।
दूध में प्रोटीन की मात्रा काफी अच्छी होती है। जिससे अखरोट दूध के साथ काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। घुटनों के दर्द से निजात पाने के लिए अखरोट का दूध के साथ सेवन करें। सुबह खाली पेट दूध के साथ अखरोट रोजाना खाने से आपको लाभ महसूस होने लगेगा।
बता दें जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उनके लिए यह फेस पैक शानदार ऑप्शन है। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें, इसमें एक बड़ा 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिक्स करें और इसमें गुलाब जल मिलाकर एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें । इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से धो लें। यह फेस पैक आपकी त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है।
कुमारगंज अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में मत्सियकी एवं सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के नवआगंतुक छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विवि के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह व उनकी धर्मपत्नी मीना सिंह भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डा. साधना सिंह ने मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कुलपति ने कहा कि शिक्षा की सभी सुविधाएं विश्वविद्यालय में उपलब्ध है। बच्चों को मेहनत व कड़ी लगन से पढ़ाई कर अपने भविष्य को संवारने की जरूरत है। छात्र-छात्राओं के पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। सभी छात्र- छात्राओं ने अपना परिचय दिया साथ ही गायन, नृत्य, नाटक, कविता पाठ, कव्वाली आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक भी प्रस्तुत किया।
कुमारगंज अयोध्या।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मृदा एवं जल जीवन के स्रोत विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता माननीय कुलपति डॉक्टर बिजेंद्र सिंह द्वारा की गई। कुलपति ने मृदा स्वास्थ्य की मानव जीवन में महत्व एवं कृषि में योगदान पर विस्तार से व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में लखनऊ स्थित केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान से आए दो वरिष्ठ वैज्ञानिकों डॉ यशपाल सिंह एवं डॉ संजय अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया एवं मृदा स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए छात्र-छात्राओं को मृदा स्वास्थ्य में सूक्ष्म जीवों के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी डॉक्टर सिंह ने बताया की कैसे मृदा लवणता को रासायनिक एवं जैविक कारकों द्वारा सुधार कर अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं
इस फेस पैक को बनाने के लिए संतरे के छिलके को सूखा लें। इसका पाउडर बना लें। इसके बाद एक बाउल में 2 बड़े चम्मच दही लें। अब इसमें संतरे के छिलके का पाउडर डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटे और इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
Transcript Unavailable.
ब्रेकिंग लखनऊ। विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया की 6 दिसंबर को दिल्ली में बैठक । बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जाने की उम्मीद कम । सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ही बैठक में हिस्सा लेंगे । इससे पहले की तीनों बैठक में अखिलेश यादव शामिल हुए थे । मध्य प्रदेश चुनाव से पैदा हुई रार से जोड़कर देखा जा सकता है । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया के सभी 28 घटक दलों को बैठक में बुलाया है।
विकासखंड सोहावल पर जहां नहीं हो रहा है ग्राम पंचायत का कार्य जनता हुई परेशान
