Transcript Unavailable.
पूरी सर्दियों में अपने आपको फिट रखने के लिए अपनी दिनचर्या में किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि जैसे योग, सिटअप्स, ब्रिस्क वॉकिंग आदि को शामिल करके अपनी फिटनेस को बनाए रख सकती हैं।नियमित व्यायाम आपको अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद करेगा। यह आपको गर्म रखेगा और आपकी प्रतिरक्षा में सुधार करेगा, जिससे खांसी और सर्दी जैसी मौसमी बीमारियों से शरीर की रक्षा भी बढ़ेगी। यदि आपको अस्थमा या हृदय रोग जैसी कोई समस्या है, तो हवा में प्रदूषकों और एलर्जी से बचने के लिए बाहर जाने पर मास्क पहनें।
रुदौली।सोमवार की सुबह ओर दोपहर हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई।कुछ किसानों में इसको लेकर खुशी भी है।हालांकि यह बारिश खेती के लिए फायदेमंद होगी और कुछ के लिए नुकसानदेह भी साबित कर सकती है।
Transcript Unavailable.
अयोध्या।जिले में परिषदीय स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं व पढ़ाई की जांच के लिए राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद के निर्देश पर जिला व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन टास्क फोर्स निष्क्रिय बनी हुई है।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच रविवार को रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम मनीष कात्याल अयोध्या पहुंचे। उन्होंने अयोध्या कैंट व जंक्शन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में अफसरों से प्रगति रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने कहा कि समारोह में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। इसे देखते हुए ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। समय रहते ही ट्रैक के दोहरीकारण का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
