मिल्कीपुर, अयोध्या। : मिल्कीपुर में 230 आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित है। जिनमें 173 केंद्र प्राथमिक विद्यालयों तथा 57 केंद्र अन्य जगहों पर संचालित कराया जा रहा है। बता दें कि मिल्कीपुर में 230 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 173 केंद्र प्राथमिक विद्यालय तथा 57 केंद्र अन्य जगहों पर संचालित किया जा रहा है। मिल्कीपुर में 230 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपना खुद का भवन नसीब नहीं हो सका है। जिनमें विभाग द्वारा कुछ केंद्रो को तो प्राथमिक विद्यालय तथा कुछ को पंचायत भवन में संचालित करने का दावा किया जा रहा है। वही आंगनबाड़ी केंद्रों पर नव निहालों तथा गर्भवती महिलाओं को वितरित किए जाने वाला पुष्टाहार भी मिल्कीपुर में विगत अक्टूबर व नवम्बर माह का नसीब नहीं हो सका है। साथ ही साथ नव निहालों के खेल कूद के लिए प्री स्कूल किट की बात करें तो विगत 5 वर्षों से उन्हें नसीब नहीं हुआ है। मिल्कीपुर में 230 केंद्रों के सापेक्ष 6 माह से 3 वर्ष के 9380 बच्चे व 3 से 6 वर्ष के 9554 बच्चे तथा गर्भवती धात्री 2788 का पंजीकरण कराया गया है। सीडीपीओ मिल्कीपुर प्रियंका दुबे ने बताया कि मिल्कीपुर के गुरौली फत्ते सिंह व अगरबा गांव का केंद्र बनकर तैयार हो गया है बहुत जल्द ही ग्राम पंचायत से हैंड ओवर लेकर आंगनबाड़ी केंद्र संचालित कर दिया जाएगा। साथ ही साथ दो अन्य सेंटरों की भी बनाए जाने की मंजरी हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि दो माह का पुष्टा हार भी लाभार्थियों को बहुत जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा।

रुदौली।श्री राम लीला समिति सरैठा में चौथे दिन सीता स्वयंवर की लीला संपन्न हुई। स्वयंवर लीला में देश के राजा आए।भगवान श्री राम और लखन भी गुरु विश्वामित्र के साथ पहुंचे।धनुष तोड़ा उसके बाद में भव्य रूप से रथ पर सवार होकर सैकड़ो बारातियों के साथ उनकी बारात निकाली गई।

रुदौली विधानसभा के विधायक रामचंद्र यादव ने जनता दरबार लगाकर जनता की विभिन्न समस्याओं को सुना और समस्याओं के निस्तारण के हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है

बीकापुर विधानसभा बूथ व सेक्टर की बैठक राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक हरि नारायण शिक्षण संस्थान डेरा मुंशी अयोध्या में की गई तथा भारी संख्या में बूथ प्रभारी व सेक्टर प्रभारियों को संबोधित करते हुए राघवेंद्र प्रताप सिंह "अनूप" ने अपने आने वाले चुनाव में बूथ एवं सेक्टर के कार्यकर्ता मतदाता पुननिरीक्षण में पूरी ताकत के साथ मतदाता दिवस 25 या 26 को मतदाता केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का काम करें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी रीड की हड्डी है। उन्होंने संबोधन में कहा सभी साथी पूरी तरीके से जमीन पर उतरकर काम करें आपके मान सम्मान पर कोई आंच नहीं आने दूंगा यह मैं वादा करता हूं।

रुदौली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानंद शुक्ला को पार्टी ने राजस्थान के विधानसभा चुनाव में नई जिम्मेदारी दी गई है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजस्थान के प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने श्री शुक्ल को जयपुर जनपद के विधानसभा किशनपोल का पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए तत्काल विधानसभा में पहुंचकर पार्टी के चुनाव गतिविधियों को तेज करने का निर्देश दिया है।श्री शुक्ला ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर वे तत्काल जयपुर पहुंचकर अपना कार्य शुरू कर दिया है बताते चले कि रुदौली विधानसभा अंतर्गत नौगांव निवासी श्री शुक्ला इससे पूर्व भी कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके है।

सोहावल क्षेत्र के रौनाही स्थित घुड़दौड़ फील्ड पर होगा प्रतियोगिता का आयोजन।देश के अनेक प्रदेशो से घुड़सवार प्रतियोगिता मे होंगे शामिल। प्रतियोगिता में शामिल विजेता व उपविजेता को पुरस्कार देकर किया जायेगा सम्मानित। सोहावल के भूतपूर्व ब्लाक प्रमुख रौनाही निवासी फिरदौस अहमद खान ने दी जानकारी।

थाना बाबाबजार क्षेत्र के सैमसी मोड़ पर बाइक और साइकिल में जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुनवा पहुंचाया।जहां युवक हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। ग्राम आनंदी पांडेय पुरवा मजरे बिहारा निवासी राम अभिलाख (45) पुत्र ब्रह्मादीन रविवार को साइकिल से मां की तेरहवीं का कार्ड बांटने जा रहा था।जैसे ही वह सैमसी मोड़ पर पहुंचा वैसे ही सामने से आ रहे चंद्रा मऊ निवासी राहिल की बाइक साइकिल से भिड़ गई।इस हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक की बेजा हरकत से तंग आकर महिला ने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला द्वारा दी गई तहरीर में लिखा है कि गांव के रहने वाले पडोसी राम सुध पुत्र शिवनाथ आये दिन हमे गन्दी गन्दी उल्टा सीधा कमेन्ट किया करते है अब मेरी सयानी बेटी पर गलत कामेन्ट कर रहे है जिससे प्रार्थिनी बेहद पीडित है दिनाक 17.11.2023 को समय करीब 2 बजे दिन में गन्दी गन्दी गाली दिये। कोतवाल रूदौली ने बताया कि पीड़ित महिला पत्नी ननकू चौहान निवासी ग्राम महगू का पुरवा मजरे संडरी कोतवाली रूदौली की तहरीर पर राम सुध के खिलाफ कोतवाली में धारा504 व 294 का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

ग्राम सभा सरैठा से है जहां आयोजित 10 दिवसीय रामलीला की कल छठवें दिवस की लीला की प्रस्तुति की गई। जिसमें राजा दशरथ और कैकेई का संवाद दिखाया गया जिसमें राजा दशरथ से कैकेई ने अपने दो वरदान मांगे एक भगवान राम को वनवास व दूसरा भरत को राज गद्दी।उसको लेकर दशरथ व्याकुल हो गए। उन्होंने रानी कैकेई से इसके बदले कोई दूसरा वर मांगने का अनुरोध किया।रानी कोपभवन चली गई उसके बाद भगवान राम ने सीता और छोटे भाई लक्ष्मण के साथ पितृ और मातृ धर्म का पालन करते हुए वन की ओर रवाना हुए रास्ते में गंगा घाट पार करते वक्त केवट से उनकी मुलाकात हुई केवट राम संवाद हुआ। लोग इस लीला को देखकर काफी भावुक हुए तथा मौजूद सभी प्रत्यक्षदर्शियों ने कमेटी के समस्त कलाकारों को धन्यवाद दिया।

1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से लड़कर अपनी शहादत देने वाली अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई का जन्मोत्सव 22 नवंबर को रूदौली विधानसभा क्षेत्र के ऐहार चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व कोरी समाज के लोगों द्वारा धूम धाम से मनाया जाएगा और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी जीवनी व उनके द्वारा देश के लिए किये गए कार्यों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव होंगे।वहीं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ0 एम.आर.शास्त्री मौजूद रहेंगे।जिसका स्थलीय निरीक्षण भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और आयोजनकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।