मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी में तैनात दो सिपाहियों द्वारा मुकदमे के सम्मन तामिला कराए जाने तथा न्यायालय द्वारा जारी किए गए वारंट में जेल भेजे जाने की धमकी देकर अधेड़ से अवैध वसूली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। धमकी देकर रुपए ऐंठ लिए जाने के मामले में दोनों सिपाहियों के खिलाफ पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार की है।

रुदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत फिरोजपुर गांव सहित कई क्षेत्रों में माइनर का पानी न आने से किसानों की फैसले सूख रही है वहीं किसानों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है

तारुन,अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र में हुई कई चोरियों का खुलासा न होने से पीड़ित हुए परेशान- एक माह के अन्दर दो पम्पिंग सेट की चोरी,जिसमें पहला महर ई मोहम्मद पुर,दूसरा सरायशेख महमूद वंशराज वर्मा का,वंशराज वर्मा नें तो स्थानीय पुलिस से लेकर उच्चाधिकारियों के चौखट तक गोहार लगाई,उल्टे पुलिस ने पिटाई कर शांति भंग में चालान कर इतिश्री कर लिया ।चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि तारुन थाने से एक किलोमीटर की दूरी पर हैदरगंज मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास से पूर्व प्रधान उत्तम सिंह की लाखों कीमत की भैंस खोलकर फरार हो गए।वहीं रामगढ़वा की पीड़िता नें बताया कि मैंने भी प्रार्थनापत्र भैंस चोरी होने की थाने पर दी थी आज तक कोई कार्यवाही तक नहीं की गई वहीं सब ढाँख के तीन पात जैसे हो गए।18 नवम्बर की रात्रि में थाने से सौ मीटर की दूरी पर स्थित विवेक सिंह के घर के सामने मेन रोड पर खड़ी उनकी निजी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर UP 42AE0850को चोरों ने पार कर दिया।

गोसाईगंज अयोध्या।लोक आस्था महापर्व छठपूजा के अंतिम दिन व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।कस्बे के महादेवा घाट व ठकुराईन के पोखरे पर भोर से ही बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची और जल में खड़े होकर भगवान सूर्य के निकलने की प्रतीक्षा करने लगी।जैसे ही पूरब दिशा में भगवान सूर्य की लालिमा दिखाई दिया व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया और पूजन किया।अर्घ्य देने के बाद घाटो पर बने बेदी का पूजन करते हुए सूर्यदेव व छठ मइया से सुत व सन्तति के सुख समृद्धि की कामना किया और अपने चार दिवसीय व्रत का पारन भी किया। डीजे पर गुंजायमान हो रहे छठ मइया के गीतो ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।दोनो घाटो पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ का जमावड़ा लगा रहा।

सोहावल। अयोध्या। अमृत विचार। शनिवार को समाधान दिवस पर हुई एक शिकायत पर उपजिला अधिकारी ने बीइओ व ईओ नगर पंचायत दोनो को इस बात के लिए निर्देशित किया कि पार्कों और विद्यालयों को बारात घर बनाने से रोके मांगलिक कार्यक्रम यहां न हो शिक्षा के मंदिर की पवित्रता बनी रहे इस आदेश की धज्जी उड़ाते हुए दूसरे दिन ही रविवार को विद्यालय खोलकर प्राथमिक विद्यालय सुचितागंज परिसर को बारात घर बना दिया गया और मांगलिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। सोमवार को बच्चे विद्यालय पहुंचे तो परिसर गंदगी और प्रदूषण से भरा मिला।

जगन्नाथ स्वामी की कलश यात्रा शहर में निकली गई।कथा व्यास रोहित मिश्र की ने आरती पूजा कराई। कलश यात्रा शहर भ्रमण के बाद श्रीमद् भागवत कथा स्थल श्री राम लीला मैदान में समाप्त हुई।

विधानसभा रुदौली से चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानंद शुक्ला को पार्टी को राजस्थान के विधानसभा चुनाव में नई जिम्मेदारी दी गई है।

मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र स्थित कई परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की मनमानी एवं विद्यालय न आने का मामला प्रकाश में आया है। बीएसए एवं खंड शिक्षा अधिकारी सहित विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ शिकायत करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ने किसी अन्य विभाग के शीर्ष अधिकारी से मामले की जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है।

मिल्कीपुर, अयोध्या। : विकासखंड मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत अगरबा व गुरौली फत्ते सिंह में नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों का सीडीपीओ ने निरीक्षण किया। बता दें कि जहां मिल्कीपुर में 230 आंगनवाड़ी केंद्रों का खुद का भवन न होने से उन्हें प्राथमिक विद्यालय तथा पंचायत भवनों पर संचालित कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर विकासखंड मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत अगरबा व गुरौली फत्ते सिंह गांव में ग्राम निधि द्वारा आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कराया गया है। नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का बाल विकास परियोजना अधिकारी मिल्कीपुर प्रियंका दुबे ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कुछ कमियों को तत्काल दुरुस्त कराए जाने का संबंधित को कहा। सीडीपीओ प्रियंका दुबे ने बताया दो आंगनबाड़ी केंद्र बनकर तैयार हो गया है बहुत जल्द ही हैंड ओवर कराकर नवनिर्मित भवन में केंद्र संचालित करा दिया जाएगा।

कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिला खनन अधिकारी दीपक सिंह द्वारा सोमवार शाम मुखबिर की सूचना पर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर के समीप छापेमारी करके खनन में लगी एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया गया।