मवई, अयोध्या।दो दिन पूर्व पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहा स्थित गुरुकुल कोचिंग क्लासेज से एक छात्र की साइकिल चोरी हुई थी।चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।छात्र की तहरीर पर पटरंगा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।जिस पर पटरंगा थानाध्यक्ष ने कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से मंगलवार को साइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त राजू रावत पुत्र सुखलाल रावत निवासी ग्राम बकौली मजरे रानीमऊ थाना पटरंगा जनपद अयोध्या को थाना क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल कोदनिया मजरे रानीमऊ से गिरफ्तार किया है।
अयोध्या।चौरासी कोसी परिक्रमा में आए श्रद्धालुओं की विधायक रामचंद्र यादव ने सेवा की।श्री कृष्णा आरटीएस कॉलेज आफ फार्मेसी के सेवा कैंप में विधायक ने सेवा की।इस मौके पर कहा कि परिक्रमा में देश दुनिया के श्रद्धालुओं का भाग लेना इस बात का प्रमाण है कि आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होना है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आ रहे हैं भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में, भगवान राम के मंदिर के बारे में जब हम लोग बोलते थे। राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे तो विपक्ष बोलता था तारीख नहीं बताएंगे।अब वह तारीख आ गई है। 22 जनवरी 2024 को देश के प्रधानमंत्री भव्य राम मंदिर में भगवान राम लला का प्राण प्रतिष्ठा करने जा रहे हैं।कहा कि जो लोग कमेंट करते थे उनको भी बता रहे हैं कि वह भी अयोध्या आए और 22 जनवरी को भव्य राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हो।उन सभी का अयोध्या की धरती पर स्वागत है।
राजस्थान चुनाव में विधानसभा पर्यवेक्षक बने शुक्ल
खेल प्रतियोगिता
बाबा बाजार थाना क्षेत्र की घटना
अयोध्या कुमारगंज के अमानीगंज के धरौली ग्राम पंचायत में रोजगार सेवक ने ग्राम प्रधान पर मनरेगा में मजदूरों से कार्य न कर कर जेसीबी वह ट्रैक्टर से खुदाई करने का आरोप लगाया है
अयोध्या मोबाइल वाणी पर आप Faizabad मंडी में आलू, टमाटर, लहसुन, प्याज, अदरक, चना, एलोवेरा, धान, दाल, मक्का, सरसों, तुअर, धनिया, मुंग, लहसून, उड़द, मैथी, सोयाबीन, अजवाईन, तिल, खसखस, गेहुं, असालिया, चना, कलौैंजि, मसूर, सुआ, मटर, तारामिरा, जीरा, अलसी, आमला, जौ, देसी चना, उड़द, धनिया, मूंगफली, इसबगोल, ज्वार, डॉलर चना, मसूर, अलसी, मक्का, मैथी दाना, सरसों, तिल, सोयाबीन, तारामीरा आदि सभी प्रकार की कमोडिटी जो Faizabad मंडी में उपलब्ध है उसके सही ताज़ा भाव पता कर सकते है।
अयोध्या मोबाइल वाणी पर आप Faizabad मंडी में आलू, टमाटर, लहसुन, प्याज, अदरक, चना, एलोवेरा, धान, दाल, मक्का, सरसों, तुअर, धनिया, मुंग, लहसून, उड़द, मैथी, सोयाबीन, अजवाईन, तिल, खसखस, गेहुं, असालिया, चना, कलौैंजि, मसूर, सुआ, मटर, तारामिरा, जीरा, अलसी, आमला, जौ, देसी चना, उड़द, धनिया, मूंगफली, इसबगोल, ज्वार, डॉलर चना, मसूर, अलसी, मक्का, मैथी दाना, सरसों, तिल, सोयाबीन, तारामीरा आदि सभी प्रकार की कमोडिटी जो Faizabad मंडी में उपलब्ध है उसके सही ताज़ा भाव पता कर सकते है।
अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर स्थित केएम शुगर मिल मसौधा में सोमवार दोपहर टर्बाइन में हुए ब्लास्ट से वाराणसी निवासी एक इंजीनियर की मौत हो गई। टर्बाइन फटने से भड़की आग पर किसी तरह काबू पाया गया। हादसे को लेकर मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल मिल के सारे कार्य बंद कर दिए हैं। मिल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब इलेक्ट्रिकल इंजीनियर विपिन सिंह सोमवार दोपहर टर्बाइन के कंप्यूटर कक्ष में आई खराबी को ठीक कर रहे थे। तभी अचानक टर्बाइन तेज धमाके के साथ फट गई। जिसकी चपेट में इंजीनियर आ गए। गंभीर रूप से झुलसे इंजीनियर को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पूराकलंदर थाना पुलिस के अनुसार मृतक इलेक्ट्रिक इंजीनियर विपिन कुमार सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह (37) ग्राम रामपुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी के रहने वाले थे। थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि बताया सोमवार दोपहर करीब 3 बजे यह घटना हुई। सूचना मिलते ही फायर टेंडर की मदद से कम्प्यूटर कक्ष में लगी आग पर काबू पाया गया। परिवारीजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के संबंध में अभी तक मिल प्रबंधन की ओर से कोई भी बोलने के लिए नहीं तैयार है।
गोसाईगंज अयोध्या।उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निर्देश पर शनिवार को नगर पंचायत प्रांगण में एक मेगा कैम्प लगाया गया।कैम्प की अगुवाई एसडीओ अभिषेक गौतम कर रहे थे।कैम्प में त्रुटिपूर्ण बिलो का संसोधन कर लाखो का बकाया वसूली की गई।जेई हिम्मतसिंह ने बताया कि कैम्प में 50बिलो को संसोधित किया गया और65लोगो को शासन द्वारा जारी छूट को ओटीएस के माध्यम से लाभ भी दिया गया।मेगा कैम्प में साढ़े पांच लाख की वसूली भी की गई।जेई ने बताया कि लोगो से अधिक से अधिक शासन द्वारा जारी छूट का लाभ लेने के लिए डोर टू डोर सम्पर्क कर ओटीएस कराने की अपील भी किया गया।
