हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शुक्रवार देर शाम यहां अयोध्या पहुंचे हैं। यहां सर्किट हाउस में सबसे पहले उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। शनिवार को प्रातः वह रामनगरी में हनुमानगढ़ी के दर्शनों के लिए रवाना हो गए हैं। अयोध्या आगमन पर अनएडेड स्कूल एसोसिएशन द्वारा सर्किट हाउस में पहुंच कर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का स्वागत करते हुए पंरपरा के अनुसार उन्हें सम्मानित किया गया।

फैजाबाद जीनियस इंटर कालेज फत्तेपुर कुशमाहा में शनिवार से तीन दिवसीय स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर का प्रथम सोपान/प्रवेश आयोजित किया गया। शुभारंभ  संयोजक सुरजीत यादव, सह संयोजक अनीता श्रीवास्तव ने किया। जिला प्रशिक्षक आयुक्त सिद्धी मौर्या एवं परामर्शदाता साक्षी वर्मा ने छात्र-छात्रों में स्काउट और गाइड के नियम, झंडा गीत, फ़ास्ट टेट, गांठ बांधना, प्राथमिक चिकित्सा संबंधी सावधानियों से अवगत कराया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पुलिस विभाग को बड़ी सौगात दी है, अयोध्या के रिजर्व पुलिस लाइन में बने 13-13 मंजिल की दो इमारतों का लोकार्पण किया है। बता दें कि अयोध्या के रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के रहने के लिए जी प्लस 12 के दो बिल्डिंग बनाए गए हैं जिसका आज मुख्यमंत्री योगी ने लोकार्पण किया है।

मवई अयोध्या।शनिवार को बाबा बाजार थाने में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि समाधान दिवस में पुलिस से सम्बन्धित पांच मामले तथा राजस्व से सम्बन्धित तीन मामले आये।एक मामले को मौके पर निस्तारित कर दिया गया।शेष मामलों को निस्तारित करने के लिये मौके पर टीम भेज दी गयी है।

रोजाना सुबह उठकर गर्म पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।यह आंतों की गतिविधि को बढ़ाता है. साथ ही गर्म पानी में मौजूद गर्मी वजन घटाने में मदद करती है क्योंकि यह भूख कम करता है. गर्म पानी शरीर को हाइड्रेट रखकर थकान दूर करता है और ऊर्जा बढ़ाता है. यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में भी मददगार है। नियमित रूप से गर्म पानी पीने से तनाव भी कम होता है।

आँवले का रस, मिश्री और भुने जीरे का चूर्ण मिलाकर सुबह-शाम पीने से अम्लपित्त की विकृति नष्ट होती है। संतरे के रस में थ़ोड़ा-सा भुना हुआ जीरा और सेंधा नमक मिलाकर सेवन करने से अम्लपित्त में बहुत लाभ होता है। नारियल का पानी पीने से एसिड़िटी मिट जाती है। गाजर के रस में शहद मिलाकर पीने से अम्लपित्त में पूर्ण लाभ होता है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर समाजवादी पार्टी जुट गई है। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय रौनाही में सपा के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर ने मौजूद रह कर लोगों को जागरूक किया। बीकापुर विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष अजय वर्मा राजू व प्रभारी एजाज़ अहमद अपने निकटतम मतदान स्थल पर फार्म भरवाए और सूची का परीक्षण किया। 

साथ ही गर्म पानी में मौजूद गर्मी वजन घटाने में मदद करती है क्योंकि यह भूख कम करता है. गर्म पानी शरीर को हाइड्रेट रखकर थकान दूर करता है और ऊर्जा बढ़ाता है। यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में भी मददगार है. नियमित रूप से गर्म पानी पीने से तनाव भी कम होता है।

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को मंदिर के फर्श की तस्वीरें जारी की हैं।ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि फर्श तैयार करने के लिए बड़ी संख्या में राजस्थान के कारीगर लगे हैं।  प्राण-प्रतिष्ठा के पहले मंदिर का भूतल तैयार होने के बाद मंदिर का दिव्य स्वरुप दिखाई देगा।

जहां एक तरफ आम आदमी महंगाई से परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग नकली अमीरी से भी परेशान नजर आ रहे हैं। जी हां यह एक सच्चाई है।ठंडी का मौसम आते ही बाजार में मौसमी फल एवं सब्जियां पर्याप्त मात्रा में कम कीमत में उपलब्ध है। बस हमें आपको सिर्फ एक काम करना है हम आप सब मिलकर नकली अमीरी को छोड़ना होगा। क्योंकि मौसमी फल सब्जी के उपयोग की तरफ हमें बढ़ना है।