उल्टी में फायदेमंद है गिलोय....

बारात से वापस लौट रही कार बिजली के खंभे में टकराई, बिजली के खंभे पर रखा ट्रांसफार्मर गिरा कार पर, कार सवार दो लोगों की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत, एक घायल, थाना रौनाही के ड्योढी बाजार के पास हुआ हादसा, थाना इनायतनगर क्षेत्र के एक गांव से रौनाही क्षेत्र में आई थी बारात, वापस लौटते समय हुआ हादसा, मरने वाले में दूल्हे का भाई भी शामिल।

चाहे जो भी दल की पार्टियां हो सभी पार्टियों को मिलने वाला चंदा सार्वजनिक तौर पर उजागर होना चाहिए और खर्च का हिसाब किताब भी जनता को जानने का हक होना चाहिए और चुनाव में खर्च के बाद जो भी धन बचत है उसे देश के सर्वांगीण विकास में लगाना चाहिए

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन जनपद अयोध्या के ब्लॉक रुदौली अंतर्गत ग्रामपंचायत जरायकला में विश्राम गया प्रसाद मे मोरियल स्कूल में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सुपर वाइजर प्रफुल्ल कुमार तिवारी ने बताया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं तथा बालिकाओं में जन जागरूकता पैदा करना स्वालंबी बनाना उनके प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना उनमें सुरक्षित प्रवेश की अनुभूति कराना प्रशिक्षक श्रीमती मंजू ने कहा महिला उद्यमिता को किसी भी देश की आर्थिकपृगती का एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार भी सस्ती दर पर महिलाओं को ऋण उपलब्ध करा रही हैं जब एक महिला उद्यमी किसी रोजगार का सृजन करती है तब वह न केवल खुद आत्मनिर्भर बनती है।

शनिवार को गांधी सभागार में चल रही नगर निगम बोर्ड की बैठक में जबरदस्त हंगामा हो गया है। नगर आयुक्त की कार्य प्रणाली को लेकर भड़के पार्षद बोर्ड बैठक छोड़ धरने पर बैठ गए हैं। इस स्थिति को देखकर नगर आयुक्त विशाल सिंह बैठक बीच में ही छोड़ बाहर आ गए।

अयोध्या।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मुख्य क्रीड़ा प्रक्षेत्र में तीन दिनों तक चलने वाले पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। विवि के कुलपति डा. बिजेद्र सिंह ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तीन दिनों में कुल 13 प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता का पहला कबड्डी मैच पुरुष वर्ग में पिंक और यलो हाउस के बीच खेला गया जिसमें पिंक हाउस ने 40 प्वाइंट हासिल कर यलो टीम को पराजित कर दिया। दूसरा मैच रेड व पर्पल हाउस के बीच खेला गया जिसमें रेड हाउस ने 54 प्वाइंट के साथ पर्पल हाउस को करारी शिकस्त दी और पर्पल को 21 अंक पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ महिला वर्ग में पहला कबड्डी मैच रेड और ब्लू हाउस के बीच खेला गया जिसमें ब्लू ने 15 अंक हासिल कर अपनी जीत दर्ज कराई और रेड हाउस 9 अंक ही हासिल कर सकी। दूसरा मैच पर्पल व ग्रीन हाउस के बीच खेला जाना था लेकिन ग्रीन हाउस के समय पर नहीं पहुंचने पर पर्पल हाउस को विजेता घोषित कर दिया गया। खबर लिखने तक दो टीमों के बीच खो-खो प्रतियोगिता जारी थी।

बीकापुर अयोध्या। विकासखंड क्षेत्र के रंडौली पश्चिम पाली और बबुरिहा कौधा ग्राम पंचायत में शुक्रवार को आयुष्मान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप मे लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनने के लिए आवेदन किया गया। आयुष्मान भारत योजना के पात्रता सूची में शामिल ग्राम पंचायत के लाभार्थियों ने शिविर में पहुंचकर अपना ऑनलाइन आवेदन कराया गया। आयुष्मान मित्र नवीन पांडे ने बताया कि रंडौली पश्चिम पाली ग्राम पंचायत में 25 तथा बबुरिहा कौधा ग्राम पंचायत में 34 लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया गया।

कार्तिक पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सहुलियत को देखते हुए 23 घंटे का डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यातायात व्यवस्था आवश्यक सेवाओं पर लागू नहीं होगी। यह डायवर्जन रविवार शाम छह बजे से सोमवार शाम पांच बजे तक रहेगा।  अयोध्या शहर की तरफ से अयोध्या धाम आने वाले कामर्शियल वाहन / आटो का गुप्ता होटल से प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा। गोंडा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को लकड़मंडी चौराहा से हाई-वे लोलपुर बस्ती की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। साकेत पेट्रोल पंप बैरियर से नयाघाट की तरफ सभी प्रकार के वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। 

श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर शनिवार नगर में शबद-कीर्तन और अरदास के साथ निकली शोभायात्रा में पंच - प्यारों पर जहां फूल बरसे वहीं अमृतसर पंजाब से आए कलाकारों का अद्भुत प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बना रहा।     गुरुनानकपुरा गुरुद्वारे से निकली शोभायात्रा चौक, बजाजा, फतेहगंज आदि से होते हुए देर शाम पुन: गुरुद्वारे पहुंची। भारी संख्या में महिलाओं और बच्चों के साथ अमृतसर से आए सिख करतबी के पांच जत्थों ने भागड़ा, ढोल नृत्य समेत विभिन्न हैरतअंगेज करतब दिखाए जिसे देख लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। पंच - प्यारों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी की आरती की गई। सिख समुदाय की महिलाओं द्वारा सुमधुर अरदास के बोल लोगों के कानों में मिश्री घोलते रहे। 

विश्वविद्यालय के 29 नवम्बर को होने वाले दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा कुल 123 स्वर्णपदक छात्र-छात्राओं को प्रदान किए जायेंगे। इसमें 79 स्वर्णपदक छात्राओं को मिलेगा। वही 44 स्वर्णपदक छात्रों को दिए जायेंगे। समारोह में कुलाधिपति की ओर से विश्वविद्यालय के सत्र 2022-23 के दो लाख 17 हजार 496 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के प्रमाण-पत्र को भारत सरकार के डिजी लाकर में अपलोड किया जायेगा।