हैदरगंज,अयोध्या। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचगवां मजरे तिवारी का पुरवा में रामचंद्र तिवारी जी एवं अशोक तिवारी जी के तत्वावधान में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के छठे दिन कथा व्यास राधेश शास्त्री जी महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया। इस दौरान श्रीकृष्ण व रूक्मिणी के विवाह की झांकी ने सभी का मनमोह लिया। राधेश शास्त्री भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भागवत भक्त प्रेमी कृष्ण- रुक्मिणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं, उनकी वैवाहिक जीवन की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। जीव परमात्मा का अंश है इसलिए जीव के अंदर अपार शक्ति रहती है। "आओ मेरी सखियों मुझे मेंहदी लगा दो"..सुंदर कृष्ण भजन सुनने लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजनों का सुंदर आनन्द उठाया।

बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर मिल्कीपुर के जोरियम गांव में रस्सी कूद, मेढ़क दौड़, कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता की गईं। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रस्सी कूद में रौनक प्रथम, प्रियंका दूसरे व प्रतिभा तीसरे स्थान पर रही। मेढ़क दौड़ में अहमद रजा प्रथम, शिवांश द्वीय व सुभी को तृतीय स्थान मिला। कबड्डी में शिवांश, प्रतिभा, अभय, दिपांश, शनि, नंदनी, अंशिका ने विजय हासिल किया। खो-खो में शिवांश नगमा, आयुष, शनि, साहिल, रौनक, मुस्कान व दीपांश विजयी रहे। यह खेल सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विजयी छात्र- छात्राओं को डा. सुमन मौर्या व डा. साधना सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खेल प्रतियोगिता का संयोजन डा. सरिता श्रीवास्तव ने किया।

रुदौली। शहर की सफाई का निरीक्षण नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्य ने की। निरीक्षण में तीन सफाई कर्मी समेत चालक के अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। शहर की सफाई कर्मियों के गायब रहने और सफाई को लेकर आए दिन होने वाली शिकायतों पर ईओ ने गुरुवार को सफाई कार्य का निरीक्षण किया।वार्ड ब्रह्मानंद के मोहल्ला जलालपुर में पहुंचे ईओ को सफाई कर्मी समेत चालक रिंकू,आशा,राहुल,अजहर गैर हाजिर मिले। मोजूद सफाई नायक श्यामू धानुक को सफाई कर्मी के अनुपस्थिति रहने पर फटकारा।सफाई कर्मियों के अनुपस्थित रहने पर उपस्थित दर्शाने नाराज दिखे।ईओ ने बताया कि शहर की सफाई के लिए पयाप्त सफाई कर्मी की उपलब्धता के बाउजुद सफाई न होने की शिकायत आ रही है।कहा की सभी सफाई नायकों से गायब रहने वाले सफाई कर्मियों की सूचना मांगी गई है। निरीक्षण के दौरान गायब रहने वाले कर्मियों का एक दिन का वेतन कटने की कार्यवाही की जाएगी।

Transcript Unavailable.

गिलोय से कफ को करें दूर...

अपराजिता से ठीक करें दांत का दर्द...

अपराजिता के शरबत से ठीक करें खांसी

मूत्र रोग में करें अपराजिता का सेवन...

सूजन में लाभदायक है गिलोय...

Transcript Unavailable.