हार्मोन डिसबैलेंस होने के कारण पीरियड्स डिसबैलेंस हो जाते है ऐसे में तुलसी के बीज का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है. मासिक चक्र की अनियमितता को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों का भी नियमित सेवन किया जा सकता है।
अगर आपके मुंह से बदबू आ रही हो तो तुलसी के कुछ पत्तों को चबा लें. ऐसा करने से दुर्गंध चली जाती है।और तुलसी के कोई साइडइफेक्ट भी नहीं होते इसलिए आप इसका उयोग कर सकते हैं।
Transcript Unavailable.
रुदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत फेल्सण्डा गांव में प्राथमिक विद्यालय स्थित है जहां पर शिक्षामित्र के ही सहारे विद्यालय चल रहा है सरकारी अध्यापक कभी देर से आते हैं तो कभी आते ही नहीं है
पीली पन्नी में लिपटी हुई यह प्रतिमा देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे भारत रत्न, पद्म विभूषण स्मृति शेष अटल बिहारी वाजपेयी की है। पन्नी अब लपेटी गई है, वर्ना यह प्रतिमा इसी जगह खुले में न जानें कितने दिनों से धूल फांक रही थी। हजारों करोड़ों से अयोध्या में विकास की चल रही परियोजनाओं के बीच ही जिला पंचायत के परिसर में लगी यह प्रतिमा व्यवस्था को मुंह चिढ़ाती है।
22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। भूतल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब प्रथम तल का भी कार्य शुरू हो गया है। इसको लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को प्रथम तल पर हो रहे निर्माण कुछ नई तस्वीरें जारी की हैं।
भारतीय स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कब और बुलबुल प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कर्मडांडा से 20 बच्चों ने प्रतिभाग कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। कक्षा 2 से 5 तक के इन मेधावियों में कब के लिए छात्रों व बुलबुल के लिए छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा कब और बुलबुल पर आधारित प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर दिए गए। कक्षा 2 से सिद्धार्थ धुरिया एवं अनिकेत व कक्षा तीन से हनी प्रतीक, मोहिनी, गगनदीप तथा कक्षा चार से अमन, अर्पित,आदर्श तिवारी, सौरभ, अभय पाल एवं कक्षा पांच से प्रतीक, मोनिका, सपना, नंदिनी, सुधांशु, अमन, स्वाती, शीतल स्नेहा ने प्रतिभाग किया। बच्चों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा मंगलवार को तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति के शासनादेश के विरोध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश कुमार आर्या को ज्ञापन सौंपा गया। 9 नवंबर 2023 को जारी शासनादेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की गई है।
जाना बाजार स्थित एसडी मेमोरियल प्ले वे स्कूल में अंतर्जनपदीय सीबीएसई स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस कम्पटीशन में जनपद के आठ स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। अवध इंटरनेशनल एवं ब्लूमिंग बड्स स्कूल ने बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसडी मेमोरियल प्ले वे स्कूल बालिका वर्ग में दूसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में ब्लूमिंग बड्स स्कूल द्वितीय स्थान पर रही।प्रबंधक रमेशचंद्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, प्रिंसिपल कौशल किशोर ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया।
आईजी परिक्षेत्र प्रवीण कुमार ने बताया कि समारोह के दौरान सुरक्षा के चतुर्दिक प्रबंध किए जा रहे हैं। आर्टीफिशियल इंटीलिजेंस का भी सहारा लेते हुए पूरी अयोध्या को लगातार सर्विलांस पर रखेंगे। सभी एजेंसियां अलग-अलग तरीके से काम कर रही है। सीआपीएफ, एसएसएफ, पीएसी अपने-अपने तरीके से काम कर रही है। तीन घेरे सुरक्षा के रहेंगे। कुछ अदृश्य घेरे भी रहेंगे। उत्साही, श्रद्धालु व भक्तों को बेहतर इतजाम मिले इसके लिए सुरक्षाकर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुरक्षा व सत्कार एक साथ हो सके।
